UNLOCK 1 : राजधानी भोपाल में आज से नई व्यवस्था लागू ,9 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें : प्रशासन ने जारी किए ऑर्डर

 
UNLOCK 1 : राजधानी भोपाल में आज से नई व्यवस्था लागू ,9 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें : प्रशासन ने जारी किए ऑर्डर

भोपाल. कोरोना वायरस के कारण बेपटरी हुई जिंदगी एक बार फिर से पटरी में लौटने लगी है। अनलॉक-1 के 24 दिनों बाद एक बार फिर से नई व्यवस्था लागू हो रही है। राजधानी भोपाल में आज से नई व्यवस्था लागू होगी। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन का करना अनिवार्य है। राजधानी भोपाल में अब दुकानें रात के 9 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं, शादी कार्यक्रम में 40 लोग शामिल हो सकते हैं।


नहीं लेनी होगी अनुमति
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब शादी कार्यक्रम में अधिकतम 40 लोग शामिल हो सकेंगे। घर, धर्मशाला और मैरिज गार्डन से शादी के लिए अब अलग से अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी। इसके अलावा अब दुकानें भी 9 बजे तक खुली रहेंगी। हालांकि कंटेंनमेंट एरिया में 30 जून तक लॉकडाउन है। सभी दुकानें कंटेनमेंट एरिया के बाहर खुलेंगी। राजधानी भोपाल में अब दुकानें सोमवार से शुक्रवार तक रात 8:30 बजे के बजाय रात 9 बजे तक खुली रहेंगी। इसके साथ ही पार्क भी खुलेंगे।


बंद रहेंगे सिनेमा घर
राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी सिनेमाघर फिलहाल बंद ही रहेंगे। फैक्टरी, इंडस्ट्री, कंस्ट्रक्शन और मटेरियल के लिए जरूरी परिवहन सातों दिन चलते रहेंगे। बता दें कि यह निर्णय मंगलवार को जिला प्रशासन ने अनलॉक-1 के रिव्यू के बाद लिया है। नई व्यवस्था बुधवार से लागू होगी। इसके आदेश मंगलवार देर शाम कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जारी कर दिए हैं।


होटल, रेस्त्रां पांच दिन खुलेंगे 
राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया था कि राजधानी भोपाल में केवल 5 दिन बाजार खुलेंगे। शनिवार और रविवार को राजधानी में टोटल लॉकडाउन रहेगा। ये नियम पहले की तरह ही अभी भी लागू रहेगा। हालांकि नई व्यवस्था में लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा।


Related Topics

Latest News