ACTOR सुशांत सिंह गर्लफ्रेंड रिया के खिलाफ FIR दर्ज : प्यार में फंसाकर पैसे हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप

 
ACTOR सुशांत सिंह गर्लफ्रेंड रिया के खिलाफ FIR दर्ज : प्यार में फंसाकर पैसे हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप

मुंबई से सचिन तिवारी की रिपोर्ट 

पटना। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। रिया पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। 14 जून को मुंबई में उनके निवास के फर्स्ट फ्लोर के बेडरूम में सुशांत सिंह राजपूत का शव फंदे पर झूलता हुआ मिला था।

केयरिंग पार्टनर में होती हैं ये 5 खूबियां, कभी न करें ऐसे पार्टनर से ब्रेकअप 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पुलिस अब तक 40 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से करीब 11 घंटे पूछताछ की थी, वहीं कुछ ही दिनों पहले रिया चक्रवर्ती ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी, सुशांत की विसरा की रिपोर्ट भी मुंबई पुलिस को मिल चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के शरीर से कोई भी ज़हरीली वस्तु नहीं मिली। यानी ना तो सुशांत को किसी ने कोई ज़हरीला पदार्थ खाने पीने में मिलाकर दिया और ना ही सुशांत ने खुद किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया। विसरा की इस रिपोर्ट के बाद मुंबई पुलिस लगभग अब ये मान चुकी है कि मामला खुदकुशी का ही है।

WEB SERIES GANDI BAAT से मशहूर हुईं एक्ट्रेस Flora Saini अपने APP पर फैन्स को देंगी पर्सनालाइज्ड मैसेज

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है, इस मामले में एक पक्ष ऐसा है जो मानने को तैयार ही नहीं है कि सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी कर सकते हैं। उनका मानना है कि मामला क़त्ल का है, दूसरा पक्ष वो है, जो सबूतों, चश्मदीदों और रिपोर्ट्स के आधार पर ये कह रहा है कि मामला सिर्फ और सिर्फ खुदकुशी का है। पर इन दोनों पक्षों के अलावा एक तीसरा पक्ष और भी है, जो कह रहा है कि मामला कत्ल की तरह खुदकुशी का है।


Related Topics

Latest News