BHOPAL : CM आवास में बड़ी बैठक, इन 13 नए चेहरों को मिल सकता है मौका, कई पुराने मंत्रियों का कटेगा नाम

 
                                    BHOPAL : CM आवास में बड़ी बैठक, इन 13 नए चेहरों को मिल सकता है मौका, कई पुराने मंत्रियों का कटेगा नाम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल का कल गुरुवार को विस्तार होने जा रहा हैं। कल सुबह 11 बजे मंत्रीमंडल का शपथग्रहण सामारोह हो सकता है। करीब 13 नए चेहरों को शपथ दिलाई जा सकती है। मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर ये है कि 3 से 4 पूर्व मंत्रियों को विस्तार में जगह नहीं मिलेगी। सूत्रों की माने तो गौरीशंकर बिसेन, रामपाल सिंह को मौका नहीं मिलेगा, वहीं राजेंद्र शुक्ला, विजय शाह का नाम भी कट सकता है। नए चेहरों को मौका देने के लिए पुराने मंत्रियों को शामिल नहीं किया जाएगा।


सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की ओर से नए चेहरों में गिरीश गौतम, रामखिलावन पटेल, चेतन्य कश्यप, मोहन यादव, विष्णु खत्री, रामकिशोर कांवरे, उषा ठाकुर, प्रेमसिंह पटेल, अरविंद भदौरिया, हरीशंकर खटीक, अशोक रोहाणी और नंदिनी मरावी का नाम मंत्री मंडल के संभावित दावेदारों में शामिल है। वंही बीजेपी रामेश्वर शर्मा भी दौड़ में बने हुए हैं। पुराने चेहरों में गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग, संजय पाठक, का मंत्री बना तय माना जा रहा है।



वहीं सिंधिया समर्थको में इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, एंदल सिंह कंषाना, हरदीप सिंह डंग, राज्यवर्धन दत्तीगांव, बिसाहूलाल सिंह का नाम मंत्री मंडल में शामिल है। वहीं रणवीर जाटव के मंत्री बनने की संभावना है।


इस बीच खबर ये भी है​ कि मुख्यमंत्री निवास में आज एक बड़ी बैठक हो रही है जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री सुभाष भगत मौजूद है। बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को फोन कर भोपाल बुलाया जाएगा। जिन सीनियर नेताओं को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलेगा, उनको समझाइश देने की रणनीति तैयार होगी। मंत्रिमंडल से बाहर होने वाले सीनियर विधायकों को प्रदेश प्रभारी सहस्त्रबुद्धे केंद्रीय नेतृत्व का फरमान सुनायेंगे।


Related Topics

Latest News