REWA : पुलिस के हांंथ लगी 9.56 लाख रुपए गांजे की खेप : दर्जन भर विक्रेताओं के नाम आए सामने

 
REWA : पुलिस के हांंथ लगी 9.56 लाख रुपए गांजे की खेप : दर्जन भर विक्रेताओं के नाम आए सामने

रीवा। एक दिन पूर्व पुलिस के हांंथ लगे गांजा तस्करी के आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। उससे गांजा खरीदने वाले दर्जन भर विक्रेताओं के नाम सामने आए है जिनकी तलाश की जा रही है।


एक दिन पूर्व पुलिस ने की थी कार्रवाई 
एक दिन पूर्व पुलिस ने गंगेव ऊंचा टोला निवासी नारायण चतुर्वेदी के घर में दबिश देकर दो किलो गांजा व 9.56 लाख रुपए नगद बरामद हुए थे। पुलिस ने उक्त आरोपी की निशानदेही पर देर रात बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया जिसे उसने घर के अंदर ही छिपाया था। उसके पास से 25 किलो गांजा बरामद हुआ है। उसके पास से बरामद रुपए गांजा बिक्री के थे। उसने करीब दर्जन भर लोगों के नाम पुलिस को बताए है जो उससे गांजा खरीदकर उसको बिक्री करते थे।


बड़ी मात्रा में मंगाता था खेप
तस्कर गांजा की बड़ी खेप मंगाता था और उसको थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बिक्री करता था। कुछ दिन पूर्व ही उसके यहां गांजा की खेप आई थी। उसने गांजा जिन लोगों को बेंचा था उनका भी पुलिस पता लगा रही है। उनके मिलने के बाद आरोपी द्वारा बिक्री किया गया गांजा बरामद हो सकता है। इतने बड़े पैमाने पर वह काफी समय से कस्बे में गांजा का अवैध कारोबार कर रहा था लेकिन पुलिस इस बात से अनजान रही।


अन्य विक्रेताओं की तलाश जारी 
आरोपी के पास से गांजा व नगद रुपए बरामद किये है। नगदी उसने गांजा बिक्री करके एकत्र की थी जिसे वह पेटी में छिपाकर रखे था। उसने गांजा बेंचने वाले जिन लोगों की जानकारी दी है उनकी भी तलाश की जा रही है।
शिवकुमार वर्मा, एएसपी रीवा

Related Topics

Latest News