REWA : शर्मनाक हुआ विंध्य का सबसे बड़ा अस्पताल संजय गाँधी ,इलाज के बहाने वार्ड ब्वाय महिला के कपड़े उतरवाकर रहे थे गंदी हरकतें ,अचानक पहुँचे डॉक्टर तो....

 
REWA : शर्मनाक हुआ विंध्य का सबसे बड़ा अस्पताल संजय गाँधी ,इलाज के बहाने वार्ड ब्वाय महिला के कपड़े उतरवाकर रहे थे गंदी हरकतें ,अचानक पहुँचे डॉक्टर तो....

रीवा। विंध्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हुई वारदात ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। कोरोना से पति की देखरेख में रुकी एक महिला के साथ दो वार्डवॉय अश्लीलता कर डाले। डॉक्टरों की नजर नहीं पड़ती तो महिला की आबरू लुटना तय थी। घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी भरपाई करने की कोशिश की है। दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार महिला के साथ अश्लीलता का मामला संजय गांधी अस्पताल के कोविड वार्ड का है। यहां दो वार्ड वॉय को ड्यूटी पर लगाया गया था। इसमें एक अनुकंपा नियुक्ति पाने वाला कर्मचारी था। इसके साथ एक अन्य हाइट्स कंपनी से तैनात किया गया कर्मचारी था। दोनों ने वार्ड में भर्ती एक मरीज की पत्नी की आबरू लूटने की कोशिश की। महिला पर पति के भर्ती होने के साथ ही गंदी नीयत दोनों ने रखी। मौका पाकर महिला को बताया कि कुछ जरूरी जांच करनी है ये जांच तुम्हारी होगी। इसके लिए तुम्हारा ईसीजी कराना होगा। उन्होंने महिला को ईसीजी करने के बहाने उसे कमरे में बुलाया और उसके सारे कपड़े उतरवा दिए।


दोनो कर्मचारी कमरे में बिना कपड़े की महिला के साथ गंदी हरकत कर ही रहे थे कि मौके पर डॉक्टर पहुंच गए। उन्होंने इस हरकत को देख लिया और इसकी शिकायत कोविड प्रभारी डॉ मनोज इंदूलकर से की। डॉ मनोज इंदूलकर ने इन दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव अधीक्षक संजय गांधी अस्पताल के पास भेज दिया। अधीक्षक ने कार्रवाई करने के लिए डीन को फाइल बढ़ा दी। डीन ने अस्पताल की तरफ से रखे गए संविदा कर्मचारी को फिलहाल सस्पेंड कर जांच टीम बैठा दी है। वहीं हाइट्स की तरफ से लगे कर्मचारी को हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं।


इस शर्मनाक घटना को अस्पताल प्रबंधन दबाने में लगा रहा। कोविड 19 में भर्ती मरीज के परिजन के साथ इस तरह की हरकतें यहां आने वाले महिला मरीजों और उनके परिजनों के लिए खतरनाक हो सकती है। इस तरह के मामलों पर यदि जल्द ही रोक नहीं लगाई गई तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
(खबर एजेंसी से इनपुट के आधार पर संपादित की गई है)



REWA NEWS MEDIA पढ़े ताजा ख़बरें, अभी Like करें और हमसे जुड़ें
रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ   रीवा  न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com

Related Topics

Latest News