REWA : साढ़े सात लाख रुपये के ईनामी दस्यु सरगना बबली कोल के प्रेमिका की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या

 
REWA : साढ़े सात लाख रुपये के ईनामी दस्यु सरगना बबली कोल के प्रेमिका की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या

रीवा। दस्यु सरगना डकैत बबली कोल की पूर्व प्रेमिका की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई। उसके नवनिर्मित आवास में घुसकर आरोपियों ने धारदार हथियार व डंडे से हमला कर हत्या की है। सुबह घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।


बच्ची के साथ घर में लेटी थी महिला
गुडिय़ा सिंह पति अनिल सिंह बरगाही 28 वर्ष निवासी सेमरिया ने बिरसिंहपुर रोड पर स्थित ओबरा गांव में मकान का निर्माण कराया था। बुधवार को महिला अपने नवनिर्मित आवास में रहने के लिए गई थी। रात में जब वह कमरे के अंदर अपनी पांच वर्षीय बच्ची के साथ लेटी हुई थी तभी चार की संख्या में बदमाश उसके घर में घुस आए। उन्होंने सीधे महिला पर हमला कर दिया। पहले तो डंडे से उसकी बेदम पिटाई की और बाद में ताबड़तोड़ चाकू उसके शरीर में बरसाए। इस घटना में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।


एफएसएल टीम मौके पर पहुंची
इस दौरान सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा. आरपी शुक्ला व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ड राजकुमार बडकड़े ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर पुलिस को खून से सनसना हुआ डंडा मिला है। इसके अतिरिक्त शरीर में धारदार हथियार से चोट के निशान थे। महिला को मारने के दौरान घसीटा भी गया था जिसके निशान कमरे के अंदर मिले है। पुलिस ने घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। मकान के कुछ हिस्सों में दरवाजे खिड़की नहीं लगे थे जहां से आरोपियों के प्रवेश करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


Related Topics

Latest News