REWA : कांग्रेस ने BJP लगाया बड़ा आरोप कहा - फर्जी मतदाताओं की सूची के आधार पर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा

 
REWA : कांग्रेस ने BJP लगाया बड़ा आरोप कहा - फर्जी मतदाताओं की सूची के आधार पर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा

रीवा। जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेसकांफ्रेंस कर भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगाया है। जिसमें कहा है कि फर्जी रूप से मतदाताओं की सूची वार्डों में तैयार की जा रही है। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में जब नगरीय निकायों के चुनाव होंगे तो आम मतदाता वोट नहीं डाल पाएगा और भाजपा की ओर से जोड़े गए फर्जी नाम ही वोट डालेंगे। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, डीपी सिंह, रमाशंकर सिंह पटेल आदि ने प्रेस कांफ्रेंस कर मतदाता सूची की जांच कराने की मांग उठाई।


शहर अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले ही भाजपा पदाधिकारी और पार्षद के घर पर 600 वर्गफुट के मकान में 22 मतदाताओं के नाम सामने आए थे। जिससे साबित हो रहा है कि चुनाव जीतने के लिए बाहरी लोगों के नाम दर्ज कराए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य कई वार्डों में जिन लोगों ने आवेदन दिया था, उनका नाम सूची में दर्ज नहीं हुआ।


कई ऐसे परिवार हैं जिनका दूसरे वार्डों में नाम दर्ज हो गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर के सभी वार्डों में इस तरह की विसंगतियां सामने आई हैं। इतना ही नहीं कई ऐसे लोगों के नाम दर्ज हैं जिनकी मौत हो चुकी है। पूर्व के कई बड़े अधिकारी जिनका तबादला हो चुका है, वह भी मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।


कांग्रेस का दावा है कि यदि मतदाता सूची की जांच हो गई तो करीब दस हजार से अधिक संख्या में नाम मतदाता सूची से विलोपित होंगे। ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला ने कहा कि बिजली बिल में व्यापक गड़बड़ी हो रही है। किसान और आम लोग सरकार की मनमानी से परेशान हो रहे हैं। प्रदेश में जब तक कांग्रेस की सरकार रही बिजली बिल सौ से डेढ़ सौ रुपए तक लोग जमा कर रहे थे लेकिन अब दो हजार रुपए से अधिक का भुगतान किया जा रहा है।


भाजपा नेताओं को छूट और व्यापारियों पर कार्रवाई

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन इनदिनों धारा 144 एवं 188 के प्रावधानों के तहत व्यापारियों और आम लोगों को परेशान करने का काम कर रहा है। लगातार जुर्माने लगाए जा रहे हैं। वहीं भाजपा के विधायकों एवं अन्य नेताओं द्वारा लगातार सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रशासन का यह दोहरा रवैया जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा विधायकों द्वारा लगातार भूमिपूजन, लोकार्पण के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। भीड़ जुटाई जा रही है लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

asdf

Related Topics

Latest News