ALERT : मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ समेत 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना : बाढ़ से बढ़ेगी मुश्किल

 
ALERT : मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ समेत 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना : बाढ़ से बढ़ेगी मुश्किल

नई दिल्ली। देशभर में मानसून  की चाल लगातार बदल रही है। अब मैदान के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों पर भी मौसम का मिजाज  परेशानी बढ़ा रहा है। यही वहज है कि पहाड़ों पर आसमानी आफत के कारण काफी परेशानियां बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड  तक हर जगह भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड (का खतरा बढ़ रहा है। कई लोग भूस्खलन के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं तो कई जगह राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिसका सीधा असर आम जनवजीव पर पड़ा है।

ALERT : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिणी राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिन देश के 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। IMD के मुताबिक अलग-अलग इलाकों में बारिश का जोर अलग-अलग रहेगा।

अचानक बदला मौसम का मिजाज : राजधानी DELHI -NCR और बिहार में बिगड़े हालात : भारी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव

इन राज्यों में जोरदार बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अब मध्य भारत से लेकर उत्तर भारत और दक्षिण के भी कई इलाकों में जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। शनिवार और रविवार को देश के 15 से ज्यादा राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना है।

भारत को मिली बड़ी सफलता, कोरोना को मात देने प्रथम वैक्सीन ट्रायल सफल

इनमें मध्यप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, कर्नाटक, गोवा, केरल, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार में अच्छी बारिश के आसार हैं। जबकि महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
यही नहीं पहाड़ी इलाकों की बात करें तो यहां बारिश का दौर जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिलहाल मानसून ऐसे ही मेहरबान रहने की उम्मीद जताई गई है।

उत्तर भारत में भी हल्की बारिश
उत्तर भारत के कई इलाकों में मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा और यूपी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

रक्षाबंधन त्योहार पर लॉकडाउन से मिली छूट : कलेक्टर ने जारी किए आदेश

बिहार-असम में बाढ़ से बेहाल जिंदगी
बिहार और असम की बात करें तो यहां बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सिर्फ बिहार में अब तक 47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। हालांकि एक राहत की बात जरूर हुई है कि पिछले 24 घंटे में बिहार में बाढ़ से किसी की मौत नहीं हुई। ये जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग ने दी।

कोरोना काल में इस रक्षाबंधन पर ये पांच घंटे का है सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त : RAKSHA BANDHAN 2020

इसी तरह असम में बाढ़ का प्रकोप जारी है। यहां अब तक 135 लोग बाढ़ के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशनों में जुटी हुई है बावजूद इसके लाखों लोग इस बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।


Related Topics

Latest News