REWA : कलेक्टर के स्टेनो सहित 12 नए मरीज पाए गए कोरोना संक्रमित : आकड़ा पहुँचा 617 : एक्टिव केस 158

 
REWA : कलेक्टर के स्टेनो सहित 12 नए मरीज पाए गए कोरोना संक्रमित : आकड़ा पहुँचा 617 : एक्टिव केस 158

रीवा. शहर में संक्रमित मरीजों के कंाटेक्ट में आए मरीजों की रिपोर्ट रिपीट होने लगी है। संक्रमितों का पता लगाने के लिए सैंपलों की संख्या बढ़ा दी गई है। दो दिन के भीतर लगभग 1700 सैंपल लिए गए। रविवार को नए केस 14 आए हैं। जिसमें अकेले शहर में 12 संक्रमित मिले हैं। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक कलेक्टर के अर्दली की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


डॉक्टर व स्टाप नर्स संक्रमित मिले

संजय गांधी अस्पताल में एक और डॉक्टर व स्टाप नर्स संक्रमित मिले हैं। संजय नगर और ढेकहा में पहले से पॉजिटिव मरीजों के कांटेक्ट में आए लोगों की रिपोर्ट आई है। त्योथर व नईगढ़ी में एक-एक केस पॉजिटिव आए हैं। बुलेटिन के अनुसार अब तक कुल 631 लोग संकुमित हो चुके हैं। जिसमें अब तक 12 की मृत्यु हो चुकी है। रविवार को भी 16 मरीज ठीक होकर घर गए। अब तक कुल 463 स्वास्थ्य हो गए हैं।


16 स्थानों को बनाया गया कंटेनमेंट क्षेत्र
जिले के 16 स्थानों में कोरोना संक्रमित रोगी पाए जाने पर इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट क्षेत्र बनाने के आदेश दिए हैं। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 सिविल लाइन में राजेंद्र सिंह ठाकुर का आवास, वार्ड क्रमांक 10 अरूण नगर में अंबुज श्रीवास्तव का घर, वार्ड क्रमांक 27 नेहरू बस्ती में रामप्रसाद के घर को कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया गया है। नगर परिषद मऊगंज के वार्ड क्रमांक 3 में दुवगवां कुर्मियान मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 12 में ग्राम घुरेहटा कला में देवेंद्र तिवारी का मकान, वार्ड क्रमांक 3 में अनिल चतुर्वेदी का मकान, वार्ड क्रमांक 12 में परवेज खान का मकान, वार्ड क्रमांक 8 में रामयश त्रिपाठी के घर के पूर्वी भाग, वार्ड क्रमांक 10 में जलेबी सोंधिया का मकान तथा वार्ड क्रमांक 6 सुंदर पुरवा में मुन्नालाल मैत्रेय के घर से मेवालाल मैत्रेय के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया बनाया गया है। कलेक्टर ने हनुमना तहसील के ग्राम नाउन कला के वार्ड क्रमांक 7 में उमाशंकर विश्र्वकर्मा के घर, तहसील जवा के ग्राम पैरा अमनइका टोला में छोटेलाल यादव के मकान से कामता यादव के मकान तक का क्षेत्र, त्योंथर तहसील के ग्राम बड़ा गांव के वार्ड क्रमांक 8 में शिवकुमार उपाध्याय के मकान से कृष्ण कुमार उपाध्याय के मकान तक, नगर परिषद हनुमना के वार्ड क्रमांक 7 मसुरिहा में प्रभुनाथ के घर से रामनारायण तक के घर, तहसील नईगढ़ी के ग्राम अकौरी के वार्ड क्रमांक 9 पुष्पा चौरसिया के घर से विजय चौरसिया के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया बनाने के आदेश दिए हैं। कंटेनमेंट एरिया में आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
कलेक्ट्रेट में अब तक पांच हुए पॉजिटिव

कलेक्ट्रेट परिसर में सप्ताहभर के भीतर फूड कंट्रोलर समेत अब तक पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। पहले फूड कंट्रोलर, फिर सहायक फूड कंट्रोलर, जिला निर्वाचन कार्यालय का सुपरवाइजर, इसके बाद कलेक्टर स्टोनों और अब कलेक्टर अर्दली की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


फैक्ट फाइल

नए प्रकरण---14

अब तक कुल पॉजिटिव--631

अब तक कुल मृत्यु--12

नए स्वास्थ्य हुए---16

अब तक कुल स्वास्थ्य हुए--463

एक्टिव केस---158




Related Topics

Latest News