SATNA : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सब इंस्पेक्टर को रौंदा, दर्दनाक मौत, एक अन्य SI घायल

 
SATNA : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सब इंस्पेक्टर को रौंदा, दर्दनाक मौत, एक अन्य SI घायल
सतना। नेशनल हाइवे- 30 पर एक अज्ञात वाहन ने सब इंस्पेक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। जबकि एक अन्य च्क्ष् घायल है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर अंकित सिंह और साथी एसआई हेमंत शर्मा दोनों ढाबे में खाना खा कर बाइक से लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को अपनी चपेट में लिया। हादसे में गंभीर चोट लगने से सब इंस्पेक्टर अंकित सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
एसआई हेमंत शर्मा घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इधर हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। वहीं घायल एसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाशी शुरू कर दी है।


Related Topics

Latest News