MP : युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोना कौरव सहित आधा दर्ज से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज : जानिए मामल

 
MP : युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोना कौरव सहित आधा दर्ज से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज : जानिए मामल

नरसिंहपुर। जिले में किसान अध्यादेश के खिलाफ युवा कांग्रेस द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर-ट्रॉली और किए गए प्रदर्शन पर गाडरवारा पुलिस ने युकां प्रदेश महासचिव मोना कौरव सहित आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है। 21 सितंबर को हुए प्रदर्शन के बाद 22 सितंबर की देर शाम हुई इस प्राथमिकी को लेकर अब कांग्रेस आरोप लगा रही है कि सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने पर दुर्भावनावश मामले दर्ज किए जा रहे है। युकां ने चेतावनी भी दी है कि यदि युवा कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मामले वापस नहीं लिए जाते तो युकां जिलेभर में आंदोलन करेगी।

रीवा, सतना, जबलपुर, सागर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन में होगी जोरदार बारिश 

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए किसान अध्यादेश के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। जिले में हुए प्रदर्शन के बाद प्रशासन द्वारा युकां प्रदेश महासचिव मोना कौरव व अन्य के खिलाफ धारा 147ए, 341 ए, 188 के तहत प्रकरण दर्ज होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि युकां महासचिव व सड़ूमर सरपंच मोना कौरव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैक्टर ट्राली रैली निकाली और आमगांव नाका तिराहा मुख्य मार्ग राठी तिराहा की ओर जाने वाली रोड पर बैठ गए।

 प्रदेश में एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेंगी आनलाइन कक्षाएं : ऐसी होगी व्यवस्था 

अध्यादेश वापस लेने, सोयाबीन की फसल का मुआवजा देने एक राय होकर नारेबाजी करते हुए रोड पर खड़े होकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस का घेरा तोड़ने का प्रयास किया और यातायात अवरुद्ध किया। रिपोर्ट में यह भी लिखा गया है कि एसडीएम की समझाने के बाद इन लोगों ने चक्काजाम हटाया। युकां विधानसभा अध्यक्ष रोहित पटैल ने कहा है कि दुर्भावनावश दर्ज हुए मामले यदि वापस नहीं लिए जाते हैं तो संगठन प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराएगा। सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना युवा कांग्रेस का कर्त्तव्य है।

Related Topics

Latest News