REWA : विंध्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल सजयं गांधी अस्पताल में अब तक पचास से अधिक कर्मचारी पॉजिटिव : महिला डॉक्टर समेत 22 नए पॉजिटिव : एक की मौत

 
REWA : विंध्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल सजयं गांधी अस्पताल में अब तक पचास से अधिक कर्मचारी पॉजिटिव : महिला डॉक्टर समेत 22 नए पॉजिटिव : एक की मौत

रीवा. जिले में संक्रमण की रफ्तार स्थिर हो गई है। बीते पांच दिन से लगातार बीस से 30 के बीच में सक्रमितों की संख्या आ रही है। गुरुवार को भी 22 नए संक्रमित मिले हैं। विंध्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल सजयं गांधी अस्पताल में अब तक पचास से अधिक कर्मचारी पॉजिटिव आ चुके है। ज्यादातर स्वास्थ्य हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र की अपेक्षा शहरी क्षेत्र में मरीजों की संख्या अधिक है। सीमेंट कंपनियों समेत बड़े प्रतिष्ठानों में भी बड़ी संख्या में रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक 22 नए पॉजिटिव आए हैं। जिसमें एसजीमएच में महिला पीजी डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आधा दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मचरियों को हाईरिस्क में रखा गया है। इधर, सतना से रेफर होकर आई एक किशोरी की मौत हो गई।



शहर में अधिक हो रहे संक्रमित

शहर में पर्दा करोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रानी तालाब एरिया के निवासी पर्दा कारोबारी दुकान पर कई ग्राहकों के संपर्क में है। कांटेक्ट की लंबी लिस्ट है। इसी तरह विवेकानंद नगर, सिटी कोतवाली क्षेत्र, सगरा थाना में संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आधा दर्जन से अधिक अस्पताल में भर्ती संस्पेक्टेड भी संक्रमित हो गए हैं। संजय नगर, द्वारिका नगर में भी एक-एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा हनुमना, जवा में भी एक-एक संक्रमित मिले हैं। सबसे अधिक शहरी क्षेत्र में पॉजिटिव आए हैं।



कंट्रोलर समेत 12 की तबियत स्थिर

संजय गांधी अस्पताल में हर रोज आधा दर्जन से ज्यादा मरीज रेफर होकर आ रहे हैं। रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली से गंभीर मरीजों को संजय गांधी अस्पताल रेफर किया जा रहा है। अस्पताल में कंट्रोलर को 23 अगस्त को भर्ती कराया गया है। सुधार नहीं हो रहा है। फूड कंट्रोलर समेत आधा दर्जन से अधिक मरीजों को वेंटरलेटर पर रखा गया है।


Related Topics

Latest News