Love Jihad in Bihar : चार साल के प्यार में आयी तकरार, पत्नी और माँ से धर्म परिवर्तन की बात : न्याय की लिए लागई गुहार

 
Love Jihad in Bihar : चार साल के प्यार में आयी तकरार, पत्नी और माँ से धर्म परिवर्तन की बात : न्याय की लिए लागई गुहार

देश में लव जिहाद का एक और गंभीर मामला सामने आया है। बिहार में निकाह के चार साल बाद शौहर ने लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला। लड़की ने साहस दिखाया और राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, चार साल पहले लव मैरिज करने वाले युवक ने धर्म नहीं बदलने पर अब अपनी पत्नी को साथ रखने से इन्कार कर दिया। यही नहीं युवक अपनी पत्नी के साथ ही उसकी मां पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है। पति-पत्नी दोनों पटना विश्वविद्यालय में बीएड की पढ़ाई कर रहे हैं।

खुशखबरी : नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस को 17 अक्टूबर से पटरी पर दौड़ने के लिए मिली हरी झंडी

लव जिहाद के इस मामले का शिकार हुई युवती पटना सिटी की रहने वाली है। महिला आयोग को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया, उसने 4 साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। लड़की हिंदू है, जबकि उसका पति मुस्लिम समुदाय से संबंध रखता है। युवक मुंगेर का रहने वाला है। पटना यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ था। तब घर-समाज के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी की थी। शादी के 4 साल गुजरने के बाद वह उस पर और उसकी मां पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर साथ नहीं रखने की बात कही है। लकड़ी का कहना है कि पति उसे बिना धर्म परिवर्तित किए ही स्वीकार करे।

कोरोना संक्रमण से दिल और फेफड़ों में जम रहा थक्का, अब डॉक्टर दे रहे यह दवाई

यह प्रकरण सामने आने के बाद बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्र का कहना है कि पीड़िता की शिकायत मिली है। दोनों ने कोर्ट में शादी की है, इसलिए उन्हें सोचने का वक्त दिया जाना चाहिए। महिला आयोग ने मामले की अगली सुनवाई के लिए फरवरी में तारीख तय की है।


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FacebookInstagramGoogle News ,Twitter

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे   

Related Topics

Latest News