MP : ऑनलाइन शैक्षिक संवाद में चली अश्लील फिल्म, जुड़े थे 500 शिक्षक : प्रदेश स्तर पर मचा हड़कंप

 
MP : ऑनलाइन शैक्षिक संवाद में चली अश्लील फिल्म, जुड़े थे 500 शिक्षक : प्रदेश स्तर पर मचा हड़कंप

नरसिंहपुर/जबलपुर । राज्य शिक्षा केंद्र ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए प्रदेश स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन रविवार दोपहर करीब तीन बजे से किया था। शिक्षक पुरस्कार व अन्य विषयों पर चर्चा के लिए लिंक भी प्रदेश स्तर से भेजी गई। कार्यक्रम में करीब पांच सौ पुरुष व महिला शिक्षक जुड़ गए। इसी दौरान किसी ने एप हैक कर अश्लील फिल्म चला दी, जिससे हड़कंप मच गया।

शर्मनाक : सूनी बिल्डिंग में युवती को बंधक बनाकर तीन युवकों ने बनाया हवस का शिकार 

आनन-फानन में कार्यक्रम बंद करना पड़ा। दोषी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि शैक्षिक संवाद का न्योता प्रदेशभर के शिक्षकों को दिया गया था। आयोजक हैदराबाद की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था थी। राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिलों के समन्वयकों को सूचित कर शिक्षकों को सहभागी बनाने लिंक भेजी थी।

एक्शन में शिवराज ,बोले -रेप पीड़िता का FIR नहीं लिखने वाले चौकी प्रभारी होंगे गिरफ्तार : SP और SDOP को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए निर्देश

ऑनलाइन शैक्षिक संवाद में करीब 500 शिक्षक व एनसीईआरटी और प्रदेश के शिक्षा सचिव आदि जुड़ चुके थे। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, चंद मिनट बाद ही अश्लील फिल्म चलने लगी। यह देखकर प्रदेश के शिक्षक व अतिथि हतप्रभ रह गए। राज्य शिक्षा केंद्र के समन्वयक ने कार्यक्रम को तुरंत बंद करा दिया। हैदराबाद में जिस आइटी कंपनी ने लिंक तैयार की थी, उसे सूचित कर दोषी के खिलाफ एफआइआर के निर्देश दिए गए हैं।

पकड़ा गया साइको चोर : महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराकर करता था गंदी हरकत 

इनका कहना है

हैदराबाद की जिस कंपनी ने लिंक तैयार की थी, उसे हमने सूचना दे दी है। लिंक को किसी ओम यादव नाम की प्रोफाइल ने हैक किया था। घटना शर्मसार करने वाली है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-डॉ. दामोदर जैन, समन्वयक, शिक्षक संदर्भ समूह, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FacebookInstagramGoogle News ,Twitter

Related Topics

Latest News