KATNI LIVE : सीनियर की गोली मारकर हत्या करने वाले जवान ने 40 घंटे बाद किया सरेंडर

 
KATNI LIVE : सीनियर की गोली मारकर हत्या करने वाले जवान ने 40 घंटे बाद किया सरेंडर


कटनी । माधवनगर थाना अंतर्गत ऑडिनेंस फैक्ट्री में करीब 40 घंटे की मशक्कत के बाद गोलीकांड के आरोपित ने सरेंडर कर दिया है। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है। आरोपित को उसके इनसास रायफल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के वर्क मैनेजर अजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। अजय कुमार ने बताया कि करीब 9 बजकर 50 मिनिट से 10 बजे की बीच आरोपित सकत सिंह ने अपनी इनसास रायफल के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। अभी सकत सिंह से बातचीत चल रही है। इसके बाद पूरे कारण स्पष्ट हो पाएंगे कि ऐसा क्यों हो गया। यह कार्रवाई पुलिस और सेना के संयुक्त ऑपरेशन में की गई।


अजय कुमार ने बताया कि जिला कटनी के डीएम, एसपी,एएसपी सीएसपी और वह यहां पर व्यक्तिगत आए और जो भी मदद संभव थी की। डीएससी के लेफ्टिनेंट कर्नल डी मोहन दिन रात लगे रहे ताकि ऑपरेशन कामयाब हो। वे मध्यभारत क्षेत्र में आते हैं। उन्होंने ग्रेनेडियन रेजिमेंट के आर्मी जवानों का सहयोग लिया। ज्वाइंट डॉयरेक्टर डीएससी का भी इसमें सहयोग रहा। इसके कारण यह ऑपरेशन कामयाब हो पाया। उन्होंने बताया कि सकत सिंह से फैक्ट्री प्रशासन की बात नहीं हो पाई है। इसलिए उसने गोली क्यों मारी। इसका कारण अभी नहीं बताया जा सकता है।


फैक्ट्री प्रबंधन ने ज्यादा समय लगने के कारण में बताया कि सकत सिंह के पास रायफल थी। यदि कुछ भी होता तो इधर-उधर से गोलियां चल जातीं। इसमें नुकसान हो सकता था। पहले ही एक मृत्यु हो चुकी थी तो योजना यही थी की दूसरी क्षति न हो। यह भी स्पष्ट था कि सकत सिंह कोई क्रिमनल तो थे नहीं। कुछ प्राबलम उनके बीच हुआ। पूरी योजना कोई और क्षति न हो। यही योजना थी।

यह था मामला

10 अक्टूबर की शाम सात बजे माधवनगर थाना अंतर्गत आयुध निर्माणी में एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मार दी। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई थी। आरोपित जवान ने कमरा बंद कर लिया। बाद में उसके परिसर में ही ही कहीं गुम हो गया। रायफल में अभी कई राऊंड गोली होने की खबर से आयुध निर्माणी में सनसनी मची थी। दोनों जवान डीएससी प्लाटून ओएफके हैं। जवान ने दूसरे जवान को गोली ऑर्डिनेंस फेक्ट्री गेट के अंदर परिसर में मारी थी।


जवान आत्मसमर्पण के लिए तैयार नहीं था। उससे बात करने के प्रयास किए जा रहे थे। इसी के बाद जवान आत्म समर्पण को तैयार हुआ। आरोपित जवान का पद हवलदार है। उसका नाम सकत पिता हरक सिंह (54) है। आरोपित जवान जखानी बागेश्वर जिला बागेश्वर उत्तरांचल है।


आरोपित के पास 20 राउंड लोडेड इन्सास रायफल थी। इसी रायफल से मृतक जिसे गोली लगी है उसका नाम अशोक कुमार शिकार पिता बलवीर सिंह(45) निवासी ग्राम लड़वारा थाना बहादुरगढ़ जिला रोहतक हरियाणा है। यह ऑर्डिनेंस फेक्ट्री में नायब सूबेदार जेसीओ पद पर था। यह भी खबर है कि इवनिंग परेड के दौरान दोनों में विवाद हो गया था।


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FacebookInstagramGoogle News ,Twitter

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे  

Related Topics

Latest News