मतदान केंद्र में उपद्रवियों ने तोड़ी EVM, 5 बूथों में सामने आ चुकी है फायरिंग की घटना
Nov 3, 2020, 16:35 IST
भिंड। मध्यप्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है। इस बीच कुछ सीटों पर मतदान प्रभावित करने की जमकर कोशिश की गई।
पांच बूथों में फायरिंग की घटना के बाद अब भिंड के लिलोई गांव में उपद्रवियों ने EVM के साथ तोड़फोड़ की है। लिलोई गांव मेहगांव विधानसभा में स्थित है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद हैं।
बता दें इससे पहले पांच बूथों में उपद्रवियों ने फायरिंग की थी। वहीं इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था कि उन्हें पहले से ही इसकी आशंका थी। उन्होंने भाजपा पर फायरिंग कराने का आरोप लगाया।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। 10 नवंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा।