GOOD NEWS : महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए केंद्र की नई पहल है "मेरी सहेली" अभियान शुरू

 

GOOD NEWS : महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए केंद्र की नई पहल है "मेरी सहेली" अभियान शुरू

दतिया। महिला यात्रियों की सुरक्षा पर केंद्रित पहल है "मेरी सहेली" उत्तर मध्य रेलवे के रेल सभी मंडलों में इस अभियान चलाया जा रहा है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मेरी सहेली” अभियान को प्रारंभ किया है। इसके तहत प्रारंभिक स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक ट्रेनों से यात्रा के दौरान महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।

आशा कार्यकर्ता रंजना द्विवेदी दुनियाभर में मचा रहीं धूम, वॉशिंगटन की नजर में आया रंजना का पोस्टर

रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) उत्तर मध्य रेलवे की इस पहल के तहत, युवा महिला आरपीएफ की एक टीम द्वारा अकेले यात्रा कर रही महिला यात्रियों के साथ यात्रा के प्रारंभिक स्टेशनों पर वार्ता की जाती है। इन महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सभी सावधानियों के बारे में बताया जाता है। इन महिला यात्रियों से कहा जाता है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी कोई समस्या होने पर वे 182 डायल करें । रेल सुरक्षा बल टीम महिला यात्रिओं की सीट संख्या नोट करती है और उन्हें मार्ग के स्टेशनों पर मॉनिटरिंग हेतु साझा करती हैं।

रेलवे ने की विशेष ट्रेन की घोषणा, 12 दिसंबर से शुरू होने जा रही ये ट्रेन : जानिए क्या होगा रूट और किराया 

मार्ग के ट्रेन के विभिन्न स्टेशनों पर स्टॉपेज के दौरान प्लेटफार्म ड्यूटी पर नियुक्त रेल सुरक्षा बल कर्मी संबंधित कोच और बर्थ पर नजर रखते हैं। जरूरत पड़ने पर महिला यात्रियों से बातचीत भी करते हैं। रेल सुरक्षा बल और रेल सुरक्षा विशेष बल के ऑनबोर्ड एस्कॉर्ट भी अपनी ड्यूटी अवधि के दौरान सभी चिन्हित कोच वाले बर्थ को कवर करते हैं।

आगामी दिनों में बड़े त्योहार और शादी-ब्याह का सीजन शुरू, दीपावली आते ही बाजार हुआ जगमग : धनतेरस की तैयारी शुरू 

इस कार्यक्रम के तहत विगत 25 अक्टूबर से अबतक उत्तर मध्य रेलवे में संचालित होने वाली 8 प्रारंभिक ट्रेनों एवं 67 पासिंग ट्रेनों में सतत अभियान चलाया जा रहा है । इसके लिए 121 सुरक्षा कर्मियों की 27 टीमें गठित की गई हैं।

Related Topics

Latest News