INDORE : गर्लफ्रेंड के फ्लैट से पकड़ाए सेक्स स्कैंडल, अवैध तरीके से लाता था लड़कियां, फिर दिल्ली, मुंबई जैसे कई शहरो में उनसे करवाता था ये गंदा काम

 
INDORE : गर्लफ्रेंड के फ्लैट से पकड़ाए सेक्स स्कैंडल, अवैध तरीके से लाता था लड़कियां, फिर दिल्ली, मुंबई जैसे कई शहरो में उनसे करवाता था ये गंदा काम

इंदौरः दिल्ली में अपनी गर्लफ्रेंड के फ्लैट से पकड़ाए सेक्स स्कैंडल के सरगना सागर जैन उर्फ सैंडो से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। सैंडो का न केवल मध्यप्रदेश बल्कि अन्य राज्यों और अन्य देशों में भी ड्रग्स और देह व्यापार करने वाले गिरोह से कनेक्शन है। वहीं पुलिस अब सागर जैन की अवैध संपत्तियों के बारे में जानकारी निकाल रही है। उन्हें भी तोड़ा जाएगा और संपत्तियों को राजसात करने की तैयारी भी कर रही है।

शादी से पहले दो दुल्हन, तीन से चार दूल्हे व 15 सास-ससुर हुए कोरोना संक्रमित

दरअसल सागर जैन के गिरोह के सदस्य बांग्लादेशी युवतियों को काम दिलाने के नाम पर अवैध तरीके से बॉर्डर पार कराकर भारत लाते थे। इसके बाद इन युवतियों को इंदौर, दिल्ली, मुंबई सहित देश के अन्य शहरों में देह व्यापार और ड्रग्स सप्लाई के लिए भेजा जाता था।  इस पूरे मामले में सागर जैन की भूमिका प्रतिबंधित ड्रग्स एमडीएमए और अन्य नशे के सामान की सप्लाई करने में पाई गई थी।

फर्जी इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर संचालित कॉल सेंटर में छापा, बंद पड़ी पॉलिसियों के नाम पर करोड़ों ठगे : एक दर्जन युवक-युवती हिरासत में

बता दें कि पुलिस ने जब सैंडो के घर पर दबिश दी थी तब से ही वह फरार चल रहा था और 2 दिन पूर्व ही उसे दिल्ली में गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है। उसने पूछताछ में बताया है कि किस तरीके से बांग्लादेशी युवतियों को अवैध तरीके से बॉर्डर पार करा कर भारत लाया जाता था और इस गैंग तक पहुंचाने की उसकी क्या भूमिका थी और किन-किन लोगों के साथ वह मिलकर यह काम कर रहा था। फिलहाल जितने भी नाम उसने बताए हैं वह मध्य प्रदेश के अन्य राज्यों से भी जुड़े हुए हैं।

इंदौर के 56 दुकान के समय में फिर हुआ परिवर्तन : जानिए  कितने बजे बंद होंगी दुकानें

पुलिस वहां की स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगी। पहले 2018 में सैंडो को पुलिस ने देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार किया था और डेढ़ साल जेल में सजा काट चुका है। लेकिन उसके बाद से ही वह देह व्यापार को छोड़कर ड्रग्स के अवैध व्यापार में उतर गया और ना केवल भारत बल्कि अन्य देशों में भी उसने अपने नेटवर्क स्थापित कर लिए हैं। पुलिस अब सागर जैन की अवैध संपत्तियों के बारे में जानकारी निकाल रही है, उन्हें भी तोड़ा जाएगा और इसके संपत्तियों को राजसात करने की तैयारी भी कर रही है।


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे 

Related Topics

Latest News