MP : मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, इतने दिनों तक नहीं पड़ेगी ठंड, बढ़ सकता है तापतान

 

MP : मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, इतने दिनों तक नहीं पड़ेगी ठंड, बढ़ सकता है तापतान

भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार दिसंबर के महीने में भी प्रदेशवासियों को गर्मी का अहसास हो रहा है। तीखी धूप होने के कारण दिन के तापमान में भारी इजाफा हो रहा है। वहीं रात के तापमान में भी ज्यादा गिरावट नहीं हो रही है।

कोरोना काल में तमाम फॉर्मूलों की रानी बनकर उभरी तुलसी : दामों में उछाल के साथ 300 रुपये किलो में बिक रही पत्तियां

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी मध्यप्रदेश पर एक चक्रवात बना हुआ है और एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पर मौजूद है। इन सिस्टमों के कारण ही पिछले हफ्तेभर से दोपहर के समय हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी हो रहा है। जिससे दिन के तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है।

इंदौर को मिली एक और नई सौगात, तीसरे एयरोब्रिज का हुआ शुभारंभ : इन जगहों के लिए शुरू होंगी फ्लाइट 

मौसम वैज्ञानियों ने साफ कर दिया है कि आने वाले 5 दिन तापमान ऐसे ही सख्त बना रहेगा। 5 वें दिन के बाद पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ जिलों मे गरज चमक के साथ बारिश होनी की संभावना है। हल्की फुल्की इस बारिश के बाद ही प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

Related Topics

Latest News