INDORE : मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर पथराव, 12 से ज्यादा घायल, सात पत्थरबाजों की पहचान

 

INDORE : मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर पथराव, 12 से ज्यादा घायल, सात पत्थरबाजों की पहचान

इंदौर जिले में हिंदू संगठन की रैली पर पथराव कर दिया गया। घटना गौतमपुरा के चांदनखेड़ी में हुई। यहां मंगलवार दोपहर 1 बजे संगठन द्वारा अयोध्या के राम मंदिर के लिए धन संग्रह करने रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता मस्जिद के सामने रुके और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इसी बात को लेकर बाइक से निकले लोगों का दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से विवाद हो गया। लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिए।

गर्लफ्रेंड पर किये लाखों रुपये खर्च, फिर शरीर में चीरा लगाकर रखवाई गोली, डेढ़ लाख की लूट का किया नाटक..

डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा है कि पत्थरबाजों पर रासुका लगाई जाएगी। मामले में सात पत्थरबाजों की पहचान की गई है। इनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। मौके पर कलेक्टर मनीष सिंह भी पहुंच सकते हैं।

12वीं पास युवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग में निकली 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती : इतनी होगी सैलरी

मालूम रहे कि इसी तरह की घटना 25 दिसंबर शुक्रवार को उज्जैन में सामने आई थी। वहां भी बेगमबाग क्षेत्र में राम मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह करने के लिए निकले हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की रैली पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी।

2021 में रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 200 ट्रेनों को मिलेगी 25 हजार बर्थ की सौगात

दोपहर करीब एक बजे कुछ कार्यकर्ता मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। कुछ ही देर में पत्थर बरसने लगे। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात था। बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में रैली पर पथराव करते हुए डंडे बरसाए गए। सूचना मिलते ही इंदौर डीआरपी लाइन से 50 पुलिसकर्मियों की टुकड़ी लेकर बड़े अफसर पहुंच गए हैं। 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। घटना के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर धरने पर बैठ गए थे। करीब एक घंटे बाद पुलिस के आश्वासन के बाद वे हटे।

LOVE JIHAAD : दोषी को 10 साल की जेल होगी, मददगारों को भी सजा : पीड़ित और बच्चे को भरण-पोषण का हक

सांसद शंकर लालवानी ने घटना को निंदनीय बताया है। उनका कहना है कि रामभक्तों पर पत्थरबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।

दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा का अपहरण, फ्लैट में बंधक बनाकर किया रेप : मामला दर्ज 

इंदौर में हिंदू कार्यकर्ताओं पर पथराव से जुड़े अपडेट्स दोपहर करीब 2 बजे चार थानों का पुलिस बल समेत SP महेशचंद्र जैन मौके पर पहुंचे।

INDORE : मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर पथराव, 12 से ज्यादा घायल, सात पत्थरबाजों की पहचान


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे  

Related Topics

Latest News