REWA : हिन्दू संस्कृति धर्म का अपमान करते शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने BJP पर वार करते कह डाला ये...

 
REWA : हिन्दू संस्कृति धर्म का अपमान करते शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने BJP पर वार करते कह डाला ये...

रीवा।  जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगी नरायण शुक्ल भगत व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा पर हिन्दू संस्कृति धर्म का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह अतिक्रमण का नाम देकर शहर के इटौरा बायपास स्थित हिंदू धर्म के आस्था के केंद्र भगवान विष्णु के अवतार परशुराम आश्रम में बुलडोजर चलाया वह भारतीय जनता पार्टी के चाल और चरित्र को उजागर करता है।

परशुराम आश्रम पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नवयुवक़ो समेत साधु संतों में फूटा गुस्सा : कांग्रेस बोली- मंदिर पर राजनीति करने वाली BJP ने मंदिर गिरा दिया 

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का ये कैसा अतिक्रमण विरोधी अभियान की वार्ड 7 में अतिक्रमण कर भगवान हनुमानजी जी का मंदिर का निर्माण कराना और भगवान परशुराम जो सभी के आस्था के केंद्र है उनके मंदिर स्थित आश्रम को अतिक्रमण नाम देकर बुलडोजर से गिरवाना यह जनता के समझ मे नही आ रहा है, यही नही कांग्रेस अध्यक्ष द्वय ने यह भी कहा कि चुनाव के पहले जनता के बीच धर्म हिन्दू मंदिर और सत्ता की कुर्सी पाते ही सबसे अधिक अत्याचार हिन्दू धर्म संस्कृति में ही भाजपा करती है जिसका उदाहरण है परशुरामजी के आश्रम में जनमानस के विरोध के बाबजूद बुलडोजर चलवाना।

रीवा जिले में इस सरकारी जमीन से कब्जा हटाने इस विधायक का पत्र सोशल मीडिया पर मचा रहा बवाल : देखें वायरल पत्र  

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने यह प्रदर्शित कर दिया कि उनका निजी हित सर्वोपरि है इनकी करनी और कथनी में अंतर है यदि अंतर न होता तो कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम व्यवसाई के हांथ में नही कलाकारों के मंच के लिए निशुल्क होता। 

जिला पंचायत CEO स्वप्निल वानखेड़े की अपील : आयुष्मान योजना से 5 लाख रुपए तक मिलेगी नि:शुल्क उपचार सुविधा'

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कभी भी धर्म जाति की राजनीति नही कि उसकी सोच व कार्य सर्व समाज व धर्म की  रही है तथा कहा कि कांग्रेस ने 15 माह के कमलनाथ जी के सरकार में जिले के भैरवनाथ मंदिर, लक्ष्मण बाग, चिराहुला नाथ, बसामान मामा मंदिर व परिसर के विकास के लिए फंड (राशि) उपलब्ध कराया तथा भगवान राम जी की तपोभूमि चित्रकूट से रामपथ गमन की स्वीकृति व बजट दिया बार-बार चिलाने का कार्य भाजपा की तरह नही किया यही नही भारतीय जनता पार्टी के लोग जो बातें बड़ी-बड़ी तो करते हैं और ब्राह्मण कुल शिरोमणि परशुराम जी के आश्रम में बुलडोजर चलवा दिए जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करते हैं यह मांग करती है कि भाजपा पश्चात्ताप करने बजरंग नगर गेट की शासकीय भूमि में भगवान परशुरामजी का आश्रम बनबाकर हिन्दू सनातन धर्म के लोगो के आस्था के साथ न्याय करे ।


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे  

Related Topics

Latest News