MP : आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर नौवीं की छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म

 
MP : आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर नौवीं की छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म

भोपाल । शाहजहांबाद थाना इलाके में चार दिन पहले लापता हुई किशोरी को मोहल्ले में रहने एक युवक के घर से बरामद कर लिया गया है। आरोपित ने किशोरी को पहले शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद वह उसे बहला फुसला कर अपने घर में ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ साथ दुष्कर्म भी किया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पहले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण करने का केस दर्ज किया था। लापता किशोरी शुक्रवार को आरोपित के घर से बरामद हो गई। इसके बाद आरोपित साहिल को अपहरण, दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

शाहजहांबाद थाने की एसआइ मोना जादौन ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी नौवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी दोस्ती काफी समय से मोहल्ले में रहने वाले साहिल नाम के युवक से थी। साहिल शादी, पार्टी आदि में खाना परोसने का काम करता है। किशोरी के परिजन को सोहेल से दोस्ती के बारे में पता चला तो वे उसके लिए समाज में रिश्ता ढूंढने लगे। इस बात का पता चलने पर साहिल ने किशोरी को बहला फुसला कर अगवा कर लिया। 28 दिसंबर को जब किशोरी अचानक गायब हुई, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों व अन्य संभावित स्थानों पर भी किशोरी के नहीं मिलने पर मां ने थाने में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।


इस मामले में पहले पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। संदेह के आधार पर मां शुक्रवार को साहिल के घर पहुंची। वहां पर किशोरी मिल गई। इसके बाद मां, बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने आरोपित साहिल को अपहरण, दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। आरोपित साहिल को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Topics

Latest News