MP : बाइक से उज्जैन जा रहे युवक के गले में फसा चाइना डोर, गला समेत अंदर की कटी नस : लगाने पड़े 20 टांके

 
MP : बाइक से उज्जैन जा रहे युवक के गले में फसा चाइना डोर, गला समेत अंदर की कटी नस : लगाने पड़े 20 टांके

उज्जैन। पंवासा पुल पर राजस्थान के बारां से उज्जैन आए युवक के गले में चाइना डोर फंस गई। इससे उसके गले की अंदर तक की नस कट गई। उसे 20 टांके लगाना पड़े, बचने के चक्कर में बाइक पर सवार उसके दोस्त का हाथ भी बुरी तरह कट गया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं एक युवक के होंठ व गाल कटने से उसे 7 टांके लगाना पडे़। इसके अलावा पतंग लूटने के चक्कर में बालिका के पैर में चद्दर का टुकड़ा फंस गया। पैर में 8 टांके लगाना पड़े। दिनभर में आधा दर्जन लोग पतंग लूटने व चाइना डोर के कारण घायल होकर जिला अस्पताल पहुंचे।

MP के मंडला जिले में डायनासोर के जीवाश्म मिलने का दावा : 6.5 करोड़ साल पुराना है डायनासोर का अंडा

राजस्थान के बारां का रहने वाला गोलू पुत्र हरिसिंह मीणा 19 वर्ष अपने दोस्त सुनील व रोशन पुत्र किशनलाल के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए बाइक से आया था। तीनों गुरुवार सुबह बाइक से वापस जा रहे थे। पंवासा पुल पर बाइक चला रहे गोलू के गले में चाइना डोर फंस गई। इससे उसके गले की नस अंदर तक कट गई। बचने के चक्कर में दूसरे दोस्त सुनील का हाथ भी कट गया। दोनों को गंभीर हालत में उनका दोस्त रोशन जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां गोलू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया है। चिकित्सकों को गोलू के गले का ऑपरेशन करना पड़ा। उसके गले में 20 टांके लगाना पडे़।

यात्री बस और ट्रक में जोरदार भिडंत, हादसे में 40 लोग घायल, 1 की मौत, 14 लोगों की हालत गंभीर

इसी प्रकार चाइना डोर से सूरज पुत्र मेहरबान मालवीय 25 निवासी गणेशपुरा का होंठ व गाल कट गया। उसे 7 टांके लगाए गए। वहीं भास्कर पुत्र गंगाराम निवासी नगरकोट मंदिर के समीप के हाथ में भी चाइना डोर फंस गई। जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से कट गया। उपचार के लिए उसे भी जिला अस्पताल लाया गया।

दिल्ली के युवक की उज्जैन की युवती से फेसबुक पर हुई दोस्ती, मिलने आया तो पति को ही फोटो दिखाकर पता पूछा

पंतग लूटने के चक्कर में छत से गिरा

जानकी नगर निवासी मोहित पुत्र अनिल माली 20 वर्ष गुरुवार को छत पर पतंग लूट रहा था। इसी दौरान वह छत से सीधे नीचे जा गिरा। पैर की हड्डी टूटने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं तिलकेश्वर कॉलोनी निवासी छाया पुत्री धर्मेंद्र माली 11 वर्ष छत पर पतंग लूट रही थी। उसी दौरान पैर में चद्दर घुसने के कारण पैर में 8 टांके लगाना पड़े।

लिव-इन रिलेशनशिप : 12 साल से प्यार के खातिर रही करवा चौथ : शक के चलते डाल दिया तेजाब

Related Topics

Latest News