BHOPAL : लापता युवक की हत्या : जंबूरी मैदान के पास मिली सिर कुचली लाश

 

BHOPAL : लापता युवक की हत्या : जंबूरी मैदान के पास मिली सिर कुचली लाश

राजधानी में गुरुवार सुबह 30 साल के युवक की सिर कुचली लाश मिली है। वारदात के पीछे लेन-देन का विवाद सामने आ रहा है, लेकिन पुलिस अभी इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं।

मकर संक्रांति पर दर्शन करने कार से जा रहे थे मैहर; ट्रक ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 5 घायल

ASP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया, सुबह करीब 10 बजे भेल जंबूरी मैदान में 100 क्वार्टर के पास युवक की लाश पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पिपलानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक चेहरे पर किसी ठोस चीज या पत्थर से वार दिया गया है। ज्यादा खून बहने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है, युवक बुधवार रात से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

मध्यप्रदेश के किसानों को सरकार ने दी कुछ हद तक राहत : अब लघु-सीमांत किसानों का भी कर्ज होगा माफ : रुकेगी वसूली

मृतक की पहचान मूलत: बाड़ी बरेली निवासी 30 साल के चंदन कहार के रूप में हुई है। वह प्राइवेट काम करता था और सतनामी नगर में रहता था। पुलिस ने परिजन को सूचना दे दी है। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लोगों का कहना है कि चंदन का लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

बड़ी खबर : रीवा में आज रात पहुँचेगा जिंदगी का टीका : संभाग को मिले 57 हजार 380 डोज

Related Topics

Latest News