MP : आधी रात को अस्पताल से लौट रही 35 वर्षीय महिला का मुंह दबाया, घसीटते-पीटते दुकान में ले गया, किया दुष्कर्म : फिर ..

 

MP : आधी रात को अस्पताल से लौट रही 35 वर्षीय महिला का मुंह दबाया, घसीटते-पीटते दुकान में ले गया, किया दुष्कर्म : फिर  ..

भोपाल के पुलिस मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला देर रात जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से गुजर रही थी, तभी आरोपी महिला को पकड़ कर घसीटते हुए एक दुकान में ले गया। पीटा भी, फिर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद महिला ने डायल-100 को फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने वारदात कबूल कर ली है।

15 साल में प्रजनन योग्य लड़कियां, टंच माल, आइटम... इन बेतुके बोल से विवादों में आएं दिग्गज कांग्रेसी

जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार देर रात करीब 12 बजे की है। 35 साल की महिला पति के साथ सेमरा अशोका गार्डन में रहती है। उसने बताया कि गुरुवार को उसकी तबीयत खराब थी। वह हमीदिया अस्पताल गई थी। वहां से पता चला, लाल परेड मैदान के पास खाना वितरण किया जा रहा है। उसने वहां जाकर खाना खाया। रात करीब 12 बजे वह जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से पैदल घर की तरफ जा रही थी।

शिवराज बोले- कोरोना वैक्सीन का नागरिकों को क्रमानुसार मिलेगा लाभ : वैक्सीन के बारे में अफवाहों को न पनपने दें

इसी दौरान एक आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा और मुंह दबाते हुए उसे खींचते हुए कपड़े की दुकान में ले गया। पहले तो आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। महिला को उसी हालत में छोड़कर आरोपी भाग गया। पीड़ित ने घटना के बाद डायल-100 को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की मदद की।

घर में एक LED TV , तीन बल्‍व और बिजली बिल आ गया 67 हजार रुपये : उड़ गए होश

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी भी ली, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। रात 3:30 बजे पुलिस ने महिला की शिकायत पर मारपीट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने महिला को उसके घर पहुंचाया

महिला के बताए पते के बाद पति को भी अपने साथ जहांगीराबाद थाने ले आई। पति को देखने के बाद ही महिला कुछ बोलने की स्थिति में आई। उसके बाद ही उसने घटना बताई। उसने बताया कि वह आरोपी को नहीं जानती।

DELHI- MUMBAI रेलवे ट्रैक पर पतंग लूटने के चक्कर में 14 साल के बच्चा की मौके पर दर्दनाक मौत : घर में मचा कोहराम

आरोपी पकड़ा गया

टीआई जहांगीराबाद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसने दुष्कर्म करने की बात मान ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Topics

Latest News