31 जनवरी से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, वहीं दो फरवरी से छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पिलायी जाएगी पोलियो की दवा

 

31 जनवरी से  शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, वहीं दो फरवरी से छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पिलायी जाएगी पोलियो की दवा

रीवा। जिले भर में 31 जनवरी से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। अभियान के दौरान पांच साल तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दवा दी जायेगी। अभियान के प्रथम दिन 31 जनवरी को पोलियो बूथ पर दवा पिलायी जायेगी। अभियान के दूसरे तथा तीसरे दिन एक एवं दो फरवरी को छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलायी जायेगी। पल्स पोलियो अभियान के लिये जिले में व्यापक प्रबंध किये गये हैं। पोलियो बूथ के साथ-साथ सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, हाट-बाजार तथा बड़े निर्माण कार्य स्थलों में पोलियो की दवा पिलाने की व्यवस्था की गई है।

रीवा संभाग में अब तक 4675 को लगे कोरोना टीके

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएल गुप्ता ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 17 जनवरी से चलाया जाना था। कोविड टीकाकरण के कारण इसकी तिथियों में परिवर्तन किया गया है। अब यह अभियान 31 जनवरी से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि भारत वर्ष में अंतिम पोलियो केस 9 वर्ष पूर्व जनवरी 2011 में था। वर्तमान में आस-पड़ोस के राष्ट्रों में पोलियो वायरस विद्यमान है। पोलियो का खतरा एवं वैक्सीन डिनाईट पोलियो वायरस को दृष्टिगत रखते हुये जन-समुदाय की पोलियो के विरूद्ध प्रतिरोध शक्ति बनाये रखना अति आवश्यक है।

रीवा में भी आया LOVE JIHAAD का मामला, हजारों किलोमीटर दूर ले जाकर युवती को बंधक बनाकर किया बलात्कार

Related Topics

Latest News