REWA : CM के आने से रीवा शहर के अधिकारियों में मची खलबली, रातोंरात जोरों से चल रहा काम, रोड से लेकर सभी कार्यालय चकाचक

 

REWA : CM के आने से रीवा शहर के अधिकारियों में मची खलबली, रातोंरात जोरों से चल रहा काम, रोड से लेकर सभी कार्यालय चकाचक

ऋतुराज द्विवेदी, रीवा. जिले में मुख्यमंत्री के दो दिवसीय प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री की मेजबानी तैयार है। कलेक्ट्रेट परिसर को चकाचक करने के लिए रंगरोगन किया जा रहा है। कलेक्टर हर रोज तैयारियों की समीक्षा के साथ की परिसर में भ्रमण कर जायजा ले रहे हैं। कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों से कहा कि कार्यालयों को व्यवस्थित रखा जाए, मुख्यमंत्री किसी भी कार्यालय में जा सकते हैं। नगर निगम समेत विभिन्न विभागों को भी कार्यालयों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम कलेक्ट्रेट में करेंगे समीक्षा

कलेक्टर इलैयाराजा टी मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं के साथ ही जनता की शिकायतों के निराकरण को लेकर विशेष फोकस कर रहे हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट भवन में रंगरोगन के लिए पेंटरों को बढ़ा दिया गया है। भवन के भीतरी छोर पर ग्राउंड स्तर पर रंगरोगन किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के बीचोबीच बने गुंबज को रंगने के लिए व्यवस्यता अधिक रही। जिससे भवन में प्रवेश करने और निकलने वालों को दिक्कत हुई।

मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे को लेकर बैठक कर अफसरों के साथ मंथन किया। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करके परेड की सलामी लेंगे। समारोह प्रात: 9 बजे एसएएफ मैदान में आरंभ होगा। समारोह के लिए सभी संबंधित अधिकारी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को प्रात: 9 बजे से एसएएफ मैदान में होगा।

मुख्यमंत्री 25 जनवरी को 5 बजे आएंगे

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री 25 जनवरी को शाम 5 बजे रीवा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले पहडिय़ा में कचरा शोधन संयंत्र का लोकार्पण करेंगे। इसी समारोह में अन्य निर्माण कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री समारोह में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के हितग्राहियों को उनके नवीन घरों की चाबी सौंपेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जी टेक होम राशन प्लांट का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगम द्वारा पांच वर्षों के लिये तैयार की गई विकास योजना का प्रस्तुतिकरण देखेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन से सम्बंधित खबरें 

CM शिवराज के आगमन से निरीक्षण की तैयारियों पर अधिकारियों की उड़ी नींद, योजनाओं की हकीकत उजागर होने का सता रहा डर





हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे



Related Topics

Latest News