REWA : बेटे का बरहौ कार्यक्रम में रीवा से गए रिश्तेदार ने खुशी और टशन में चलायी गोली : पड़ोसी के पेट में लगी गोली : हालत गंभीर

 

REWA : बेटे का बरहौ कार्यक्रम में रीवा से गए रिश्तेदार ने खुशी और टशन में चलायी गोली : पड़ोसी के पेट में लगी गोली : हालत गंभीर

रीवा। घर में चल रहे जश्न में रीवा से आए एक रिश्तेदार ने खुशी में फायरिंग कर दी। गोली पड़ोसी को लगी और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद कॉलोनी में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांग्रेस नहीं उतारेगी प्रत्याशी गिरीश निर्विरोध चुने जाएंगे, विधानसभा के 18वें अध्यक्ष होंगे

शहर के सिविल लाइन थाना के उत्तरी पतेरी में शनिवार की रात सुनील मिश्रा के बेटे का बरहौ कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में रिश्तेदार, मित्र और मोहल्ले के लोग भी शामिल थे। इस कार्यक्रम में रीवा से अमित पांडेय नामक एक रिश्तेदार भी पहुंचा था। वह खुशी में पिस्टल निकालकर फायरिंग करने लगा। एक गोली हवा में गई लेकिन दूसरी गोली ने सुनील मिश्रा के पड़ोसी इंद्रमणि पटेल को लग गई। गोली पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। गोली लगने से हड़कंप मच गया।

रीवा जिपं अध्यक्ष के बेटे ने कार चालक को पीटा; वाहन से टकराई थी कार : FIR दर्ज

घायल का बेटा हिमांशु अपने दोस्तों की मदद से पिता को लेकर बिरला अस्पताल पहुंचा। यहां के डॉक्टरों ने सरकारी अस्पताल रैफर कर दिया गया। घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कार्यक्रम में शामिल लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। अभी भी कोई कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।टीआई एसएम उपाध्याय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।

चुरहट में हुई इंसानी शरीर की दुर्गति : अपनी बेटी के घर जा रहे बुजुर्ग का हुआ एक्सीडेंट, 2 दिन तक कुचलती रहीं गाड़ियां ...

Related Topics

Latest News