MP : अगले 48 घंटे में प्रदेश के रीवा, भोपाल, जबलपुर समेत कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

 

    MP : अगले 48 घंटे में प्रदेश के रीवा, भोपाल, जबलपुर समेत कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश में सोमवार को फिर मौसम बदल गया है। राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह बादल छाने के बाद बारिश हुई। हालांकि कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में गरज चमक के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान बताया है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने दिए निर्देश कहा - नहीं लगेगा LOCKDOWN, अब लॉकडाउन छोड़ अपनाये अन्य सभी उपाय

मौसम विभाग के अनुसार साउथ ईस्ट एमपी में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना हुआ है। नॉर्थ राजस्थान के ऊपर भी ऊपरी हवाओं का चक्रवात है। इसके कारण बादल बन रहे है। इसी के चलते भोपाल में सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई। यहां 0.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। साथ ही 23 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसमें भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिला में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार बताए गए है। यहां ओले भी गिर सकते है। इसके बाद 24 मार्च को बादल रह सकते है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

CM शिवराज का आदेश : 23 मार्च को MP के सभी शहरों में सायरन बजाकर लोगों को करेंगे जागरूक

रतलाम में अधिकतम तापमान 37.6 दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान रतलाम में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान मण्डला में 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस,ग्वालियर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और 18.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

... तो इसलिए गिरी थी कमलनाथ सरकार, अगर ये बात मान लेते तो बच सकती थी कांग्रेस की 14 माह की सरकार


ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या गूगल न्यूज़ या ट्विटर पर फॉलो करें. www.rewanewsmedia.com पर विस्तार से पढ़ें  मध्यप्रदेश  छत्तीसगढ़ और अन्य ताजा-तरीन खबरें

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें  7694943182, 6262171534

Related Topics

Latest News