MP : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर , सड़क पर गिरी महिला को हाईवा ने कुचला : मौके पर ही मौत

 

MP : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर , सड़क पर गिरी महिला को हाईवा ने कुचला : मौके पर ही मौत

जबलपुर। तेज रफ्तार हाईवा ने मानेगांव पेट्रोल पंप के सामने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरी एक महिला के पेट से हाईवा का पहिया गुजर गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक व महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

LOCKDOWN पर होलिका दहन आज : बाजार बंद होने और आवाजाही पर रोक से सड़कों पर सन्नाटा : लोग घरों में रहकर मनाएंगे पर्व

जानकारी के अनुसार मंगेला निवासी लेखन लाल कुशवाहा (34), रिश्ते की दीदी कृष्णा बाई कुशवाहा (34) और अहिल्या बाई कुशवाहा को बाइक से इलाज कराने मेडिकल जा रहा था। वह मानेगांव पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा था कि तभी बरगी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा एमपी 20 एचबी 5977 ने बाइक को टक्कर मार दी।

बड़ा फैसला : बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते अप्रैल माह में होने वाली कॉलेज परीक्षाएं टली

टक्कर इतनी जोर की थी की पीछे बैठी कृष्णा कुशवाहा उछल कर सड़क पर जा गिरी। हाईवा का पहिया उसके पेट से गुजर गया। मौके पर ही श्रीधाम नरसिंहपुर निवासी कृष्णा बाई कुशवाहा की दर्दनाक मौत हो गई।

पिकनिक मांगी मौत मिली : जिस पति को पाने के लिए युवती ने धर्म तक बदल डाला उसी पति ने गला घोंटकर दे डाली मौत

बरगी पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज किया मामला

वहीं लेखन लाल कुशवाहा और अहिल्या बाई घायल हो गईं। उनके सिर, कंधे व पैरों में चोटें आई हैं। दोनों को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवा ड्राइवर भागने में सफल रहा। बरगी पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए भादवि का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Related Topics

Latest News