REWA : पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, 10 बदमाशों ने चार लोगों को मारा चाकू

 

REWA : पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, 10 बदमाशों ने चार लोगों को मारा चाकू

रीवा। रंजिश को लेकर 10 बदमाशों ने चार युवकों पर कातिलाना हमला किया है। इस वारदात में तीन लोगों को मामूली चोंट आई है। जबकि एक युवक को गंभीर हालत में संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि शहर के प्रकाश चौराहा स्थित गांधी कॉम्प्लेक्स के पास अमहिया निवासी शातिर अपराधियों ने हवाई फायर करते हुए चौराहे पर खड़े युवकों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

बोदाबाग तालाब नहाने गये 11वीं के छात्र की डूबने से मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निकाला शव

वारदात के बाद चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आनन फानन में आसपास के लोगों ने वारदात की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां आयुष गुप्ता निवासी गुडहाई का उपचार किया जा रहा है। 

ढेरा हत्याकांड : होटल संचालक की हत्या करने वाले फरार मुख्य आरोपी नवीन शुक्ला ने SP कार्यालय खुद को किया सरेंडर

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 11 बजे आयुष गुप्ता अपने दोस्तों के साथ प्रकाश चौराहे पर खड़ा था। तभी अयूब खान निवासी अमहिया, टिंकू खान निवासी अमहिया और उसके अन्य साथी हवाई फायर करते हुए चौराहे पर पहुंचे। आरोपी पक्ष ने पुरानी रंजिश को लेकर आयुष गुप्ता पर चाकुओं से हमला कर दिए। दोस्तों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनको भी मारा पीटा। 

SP​ दिनभर नापते रहे थाना, फिर भी नहीं रूकी वारदातें, एक दर्जन घटनाओं से दिनभर हाफती रही पुलिस

फिर मौके से फरार हो गए। घायल दोस्तों के साथियों ने तुरंत घटना की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां दोस्तों को प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गई है। वहीं आयुष गुप्ता को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। थाना पुलिस की मानें तो विवाद के कारणों की जांच करते हुए आरोपियों पर मामला दर्ज किया जाएगा।


ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या गूगल न्यूज़ या ट्विटर पर फॉलो करें. www.rewanewsmedia.com पर विस्तार से पढ़ें  मध्यप्रदेश  छत्तीसगढ़ और अन्य ताजा-तरीन खबरें

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें  7694943182, 6262171534

Related Topics

Latest News