MP : बाइक खड़ी करने के विवाद को लेकर दुलारती मां के बेटे को मारी गोली : गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

 

MP : बाइक खड़ी करने के विवाद को लेकर दुलारती मां के बेटे को मारी गोली : गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

भिंड जिला अस्पताल में मां के सामने ही एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के दाहिने हाथ को चीरते हुए निकल गई। आंखों के सामने जब मां ने कलेजे के टुकड़े को गोली से तड़पता देखा तो वो बेसुध हो गई। युवक का वाहन स्टैंड पर बाइक रखने को लेकर कर्मचारी से विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को ग्वालियर रैफर किया गया है।

प्रेमी के साथ भागी लड़की को पुलिस ने खोजा; बोली- 21 साल की हूं, उसी से शादी करूंगी, जबरदस्ती की तो जान दे दूंगी

पुलिस ने बताया कि युवक विपिन पुत्र राम बहादुर राजावत (19) निवासी बीटीआई रोड की मामी रूपम मेटरनिटी वार्ड में भर्ती हैं। वह अपनी मां मिथिलेश के साथ उन्हें खाना देने के लिए आया हुआ था। उसने बाइक स्टैंड पर खड़ी न करते हुए अस्पताल परिसर में लगा दी। इसके बाद खाना देकर मां के साथ वापस घर जाने लगा। तभी अस्पताल के स्टैंड कर्मचारी जिलेदार सिंह राजावत ने स्टैंड का किराया मांगा। उसने कर्मचारी से कहा कि स्टैंड पर मैंने बाइक खड़ी नहीं की। इस पर किराया क्यों दूं। इसी बात पर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद स्टैंड कर्मचारी ने मां के आंखों के सामने ही कट्टा निकाल कर युवक पर गोली चला दी। यह गोली सीधे दाहिने बाजू में जा लगी। गोली चलने की सूचना के बाद अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई।

इंदौर शहर में मिले 805 नए कोरोना संक्रमित मरीज : तीन की मौत

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

युवक से विवाद फिर गोली मारने की घटना जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद दो गई। घटना के बाद आरोपी युवक मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। क्च्घ् आनंद राय, च्र्क्ष् ई राजकुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर कर रहा था शोषण

जिला अस्पताल में दोनों की चलती है एंबुलेंस

घटना के पीछे असली वजह एंबुलेंस है। भिंड च्घ् मनोज कुमार सिंह का कहना है कि घायल युवक व स्टैंड कर्मचारी की एंबुलेंस चलती हैं। इस बात को लेकर दोनों में विवाद है। फरार युवक की तलाश करने में पुलिस जुटी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Related Topics

Latest News