मप्र शासन में पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर पटेल का निधन, बीते कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

 

मप्र शासन में पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर पटेल का निधन, बीते कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

इंदौर, मध्यप्रदेश। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल का निधन हो गया है। वे कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। आज उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

MP शिक्षक पात्रता भर्ती परीक्षा : एक साथ एक सत्र में दो डिग्री करने वाले अभ्यार्थियों के दस्तावेज नहीं होंगे मान्य

रामेश्वर पटेल पूर्व विधायक सत्य नारायण पटेल के पिता हैं। भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।  कई दिनों से थे अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर : क्राइसिस मैनेजमेंट बैठक में बड़ा फैसला : इंदौर, जबलपुर, उज्जैन सहित 12 शहरों में बढ़ा LOCKDOWN

नौ सितंबर 1943 को जन्मे रामेश्वर पटेल अर्जुनसिंह के मुख्यमंत्री काल में प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर पटेल का सहकारी कृषि संस्थानों में खासा जनाधार और प्रभाव था। इसके चलते उनकी छवि किसान नेता की भी रही। वे तीन बार मध्य प्रदेश राज्यसहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे।

कोरोना संक्रमण के डराने वाले आंकड़े के बीच प्रदेश में आया ऑक्सीजन का संकट ; व्यवस्था में जुटी सरकार

पटेल ने कांग्रेस संगठन में भी लंबी पारी खेली। कांग्रेस सेवादल से लेकर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। बीते समय तक वे प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालते रहे। बीते दिनों उनके स्वास्थ्य हाल जानने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर के अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान लिफ्ट गिरने का हादसे हो गया था।

Related Topics

Latest News