REWA : 10 घंटे में मर्डर का खुलासा : नशे में आराेपियों ने की थी महिला से छेड़छाड़ , पति ने विरोध किया तो उसे ईंट मारी फिर चाकू से किए 10 वार

 

REWA : 10 घंटे में मर्डर का खुलासा : नशे में आराेपियों ने की थी महिला से छेड़छाड़ , पति ने विरोध किया तो उसे ईंट मारी फिर चाकू से किए 10 वार

रीवा। निर्माणाधीन मकान में हुए ब्लाइंड मर्डर मामले में पुलिस ने 10 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। इनमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने हत्या और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने पर धारा 302, 376,511 व 25-B आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

जेल से छूटे आरोपी पर संदेह, रेप पीड़ित युवती को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश : हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

नशे में धुत होकर आरोपी खाम्हा गांव स्थित रज्जन गुप्ता के निर्माणाधीन मकान में रात दो बजे घुसे। यहां अजय चौधरी (24) पिता कंधीलाल व नेहा चौधरी (22) पति अजय निवासी कुसेदर थाना सलेहा जिला पन्ना सो रहे थे। आरोपी महिला से छेड़छाड़ करने लगे। पति जागा, तो वह बचाने लगा। आरोपियों ने पहले पति को ईंट मारी। इसके बाद उस पर चाकू से कई वार किए। यही नहीं, पत्नी शोर मचाने लगी, तो उसे छत से फेंक दिया।

कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया प्राणघातक हमला, थाना प्रभारी समेत तीन आरक्षक घायल : 30 से 35 लोगों पर केस दर्ज

सिटी कोतवाली निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह परिहार ने बताया, शनिवार रात डायल-100 पुलिस खाम्हा गांव गई थी। एसआई दीपक तिवारी पुलिस स्टाफ के साथ पहुंचे। यहां घायल अजय चौधरी व उसकी पत्नी नेहा चौधरी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया। फरियादी बृजेन्द्र कुमार साकेत (35) पिता जवाहरलाल निवासी व्यौहरा थाना रायपुर कर्चुलियान ने पुलिस को बताया, वह रज्जन गुप्ता के निर्माणाधीन मकान का ठेकेदार है। यहां अजय चौधरी और नेहा मजदूरी करते हुए रहते थे। रात में अजय ने ठेकेदार बृजेन्द्र चौधरी को फोन कर बताया था कि वह दोनों छत पर ही सो रहे हैं।

देश ​के लिए नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए थे पिता; बेटे ने चाचा के घर फांसी लगाकर किया सुसाइड : जानिए पूरा मामला

पुलिस ने बताया, आरोपियों ने चाकू के 10 वार किए थे। इससे पेट की नसें कट गईं। खून भी बहुत बह गया था। रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। उधर, पन्ना से परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस ने दो संदेहियों को उठाया

पुलिस ने आरोपी अभितेश पाठक उर्फ अब्बू निवासी खड्डा और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले तो दोनों ने पुलिस को बरगलाया, लेकिन बाद में सख्ती करने पर वारदात स्वीकार कर ली।

Related Topics

Latest News