MP : इस जिले में रविवार को लगा टोटल लॉकडाउन : आज रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू का ऐलान
 Apr 7, 2021, 17:10 IST
                                    
                                 कटनी। नगर निगम क्षेत्र में आज से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। आगामी आदेश तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।
कोरोना की दूसरी लहर : न सर्दी-जुकाम न बुखार, हाथ-पैर और पेट दर्द, ये है कोरोना की नई पहचान
बढ़ते COVID 19 के संक्रमण के चलते फैसला लिया गया है। कलेक्टर प्रियंका मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
इधर उमरिया जिले में कलेक्टर ने रविवार को टोटल लॉकडाउन लगाया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु निर्णय लिया गया है।
भोपाल में अब तक 874 कोरोना मरीजों की मौत, प्रशासन का दावा सिर्फ 640 की मृत्यु हुई
 