MP : प्रदेश के कई जिलों में टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी, यहां आज रात 10 बजे से लॉकडाउन, जल्द खरीद लें जरूरी सामान

 

         MP : प्रदेश के कई जिलों में टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी, यहां आज रात 10 बजे से लॉकडाउन, जल्द खरीद लें जरूरी सामान

छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां अलग-अलग जिलों से रोजाना नए मामले मामलों की पुष्टि हो रही है। हालात को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने 11 जिलों के 12 शहरों में वीकेंड लॉकडाउन लागू कर दिया है। वहीं, बिगड़ते हालात कसे देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है।

कल रात 8 बजे से टोटल लॉकडाउन, 56 घंटों के लिए इस जिले में टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी

मिली जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्रों में आज रात 10 बजे से लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। बताया गया कि लॉकडाउन सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। यानि प्रशासन ने 86 घंटोंं का लॉकडाउन लगाया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी अन्य सेवाएं बंद रहेंगी। यह फैसला जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में लिया गया है।

सनकी मंगेतर : आरोपी बेटे की करतूत का पता चलने के बाद परिवार वाले मिलने तक नहीं आए; रिंकी ने कहा- सजा दिलाने तक संघर्ष करूंगी

वहीं, नीमच जिला प्रशासन ने शनिवार से सोमवार तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन की ओ से जारी निर्देश के अनुसार जिले में शनिवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। यह फैसला जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में लिया गया है।

मंगेतर का बड़ा खुलासा : पूरा सनकी है, पांच मिनट भी ऑफिस से देर हो जाए तो कारण पूछता..

इससे पहले खरगोन जिला प्रशासन ने भी नगरीय क्षेत्रों में शुक्रवार रात 8 बजे से 5 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार खरगोन, कसरावद, महेश्वर, मंडलेश्वर,भीकनगांव, बड़वाह,सनावद, करही और बिस्टान में टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी क्षेत्रों की जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी। यह आदेश अपर कलेक्टर एमएल कनेल ने जारी किया है।

पूरे प्रदेश में रविवार को रहेगा LOCKDOWN, मुख्यमंत्री ने इन चीजों को लेकर दी जानकरी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में कल 2332 नए कोरोना मरीज मिले, जिसके बाद प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 95 हजार 511 हो गया है। वहीं, बुधवार को प्रदेश में 9 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी और 1261 मरीज डिस्चार्ज हुए थे। मध्यप्रदेश में अब तक 3986 मरीजों की मौतें हो चुकी है। मध्यप्रदेश में अब तक 2 लाख 74 हजार 429 मरीज स्वस्थ मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके बाद मध्यप्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 17096 है।


ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या गूगल न्यूज़ या ट्विटर पर फॉलो करें. www.rewanewsmedia.com पर विस्तार से पढ़ें  मध्यप्रदेश  छत्तीसगढ़ और अन्य ताजा-तरीन खबरें

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें  7694943182, 6262171534

Related Topics

Latest News