SATNA : NH-30 पर दर्दनाक हादसा : महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण सतना लौट रहे तीन लोगों की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

 

SATNA : NH-30 पर दर्दनाक हादसा : महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण सतना लौट रहे तीन लोगों की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

सतना के अमरपाटन थाना क्षेत्र में NH-30 पर रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हाे गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। खुटहा गांव के पास ट्रैक्टर को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार ट्रॉला पलट गया। ट्रॉले में सीवर लाइन के लोहे के पाइप लदे थे। मरने वाले लोग महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण ट्रॉले से लिफ्ट लेकर जबलपुर-कटनी के रास्ते अपने गृह जिले सतना आ रहे थे। राहगीरों ने डायल 100 समेत अमरपाटन और रामपुर बाघेलान पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्रेन की मदद से पाइपों के नीचे दबे लोगों को निकाला।

BJP नेताओं के लिए नाइट कर्फ्यू नहीं; रात 10 बजे 300 लोग जुटे, खानापूर्ति के लिए आयोजक पर FIR दर्ज

ट्रॉला क्रमांक एमएच 14 HG 1328 महाराष्ट्र से सीवर लाइन में डालने वाला पाइप लोड कर हाइवे के रास्ते प्रयागराज जा रहा था। रास्ते में चालक ने दो श्रमिकों को लिफ्ट दी। श्रमिक सतना के मुकुंदपुर बेला के रहने वाले थे। ट्रॉले में चालक व क्लीनर मिलाकर चार लोग सवार थे। सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के खुटहा गांव के पास दोपहर 1.30 बजे ट्रॉला पहुंचा, तो सामने मिट्‌टी से लदी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। उसे बचाने के चक्कर में ट्रॉले ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।

SATNA : NH-30 पर दर्दनाक हादसा : महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण सतना लौट रहे तीन लोगों की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

जंगल में मिला 10 दिन से लापता महिला, 5 साल के बेटे और मुंहबोले देवर का शव : तीनों शव हुए कंकाल : फारेंसिक जांच में होगा खुलासा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, फोरलेन सड़क में ट्रॉला तेज रफ्तार में था। ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में ​ट्रॉला ड्राइवर ने ब्रेक मारा। इसके बाद लोहे के पाइप चेसिस काटते हुए आगे बैठे चारों लोगों के शरीर में धंस गए। इसके बाद ट्रॉला पलट गया। पाइप सड़क पर बिखर गए। हादसे में दोनों मजदूराें, ट्रॉला चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक और ट्रॉला क्लीनर घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक और ट्रॉला के क्लीनर को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

लॉकडाउन के पहले दिन गाइडलाइन का पालन कराने के लिए अलर्ट रहा पुलिस अमला; SP ने भ्रमण कर बेवजह घूमने वालों को दी समझाइस

घर से 10 किमी पहले मौत ले गई

पुलिस ने शवों को पीएम के लिए अमरपाटन अस्पताल भेजा है। साथ ही, नाम व गांव पता कर परिजनों को सूचना दी जा रही है। कुछ लोगों ने बताया, घटनास्थल से मृतकों का गांव 10 किलोमीटर रह गया था। वह घर पहुंचने ही वाले थे कि हादसे के शिकार हो गए।

Related Topics

Latest News