MP : महिला का रास्ता रोक बाइक सवार युवक ने की छेडखानी; पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर शुरू की आरोपित की तलाश

 

MP : महिला का रास्ता रोक बाइक सवार युवक ने की छेडखानी; पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर शुरू की आरोपित की तलाश

भोपाल। अपने काम पर जा रही महिला को रास्ते में बाइक सवार ने रोका। महिला के रूकते ही आरोपित ने उसके साथ छेडखानी करना शुरू कर दी। वह उसे जबरन बाइक पर बैठा कर साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। महिला ने शोर मचाया तो वह मौके से भाग निकला। पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। 

कोरोना योद्धा घोषित करने की उठी मांग : पंचायत, महिला बाल विकास, परिवहन और आबकारी विभाग प्रमुखों ने कहा- हमारे अधिकारी-कर्मचारियों को योजना में शामिल करें

पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय महिला अयोध्या नगर इलाके में रहती है तथा कुछ घरों में खाना बनाने का काम करती है। रोजाना की तरह शुक्रवार दोपहर वह खाना बनाने के लिए निकली थी। अभी वह शंकर खदान के पास पहुंची ही थी कि उसे बाइक सवार युवक ने रास्ते में रोक लिया। रास्ता रोकने के बाद वह छेडखानी करने लगा। 

रायपुर : पहले प्यार फिर तकरार ; महिला ने युवक से छुपाई शादीशुदा की बात, बीच में आया बच्‍चा, पड़ गई दरार

उसने महिला से कहा कि तुम मेरी बाइक पर बैठ जाओ मैं तुमको वहां छोड़ दूंगा जहां तुम जा रही हो। महिला ने मना किया तो उसने कहा तुम अपना मोबाइल नंबर ही दे दो। छेडखानी से परेशान होकर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला को विरोध करते देख युवक वहां से भाग निकला। बाद में महिला ने थाने में जाकर शिकायत कर दी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जो युवक उसे परेशान कर रहा था उसका नाम सत्यप्रकाश लोधी है। इसके पहले भी वह कई बार महिला का पीछा कर चुका है।

Related Topics

Latest News