MP : अक्षय तृतीया पर चोरी छुपे हुई शादियां : पुलिस करती रही भागदौड़, नागिन डांस करते पुलिस को देख भागे बाराती : 20 का खाना बना है, जांच में 200 का मिला 10 FIR दर्ज

 

MP : अक्षय तृतीया पर चोरी छुपे हुई शादियां : पुलिस करती रही भागदौड़, नागिन डांस करते पुलिस को देख भागे बाराती : 20 का खाना बना है, जांच में 200 का मिला 10 FIR दर्ज

ग्वालियर में शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर शादियां और सामूहिक विवाह सम्मेलनों को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस भाग दौड़ करती रही। टीमें जहां पहुंची वहां मेहमान पत्तल लेकर भागते नजर आए। अफसरों ने मेहमानों के बारे में पूछा तो बताया गया कि 20 का खाना बना है, जांच में 200 से ज्यादा लोगाें का खाना मिला। इस पर उसे जब्त कर लिया गया। दिन में प्रतिबंध के बाद भी शादियां करने करने पर 10 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

बड़े तालाब में लड़की ने लगाई छलांग, पानी में गिरते ही लगी छटपटाने; युवक ने पानी में छलांग लगाकर बचाई जान : गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती

चीनोर के छीमक गांव में शादी चल रही थी। पुलिस पहुंची, तो यहां मेहमान पत्तलें लेकर भागने लगे। पुलिस ने दुल्हन और दूल्हे के पिता को बुलाकर फटकार लगाई। साथ ही, दो घंटे में शादी खत्म कराने के बाद FIR भी दर्ज की है। इसी तरह, SDM मुरार पुष्पा पुषाम ने मुरार के गणेशपुरा में दो लड़कियों की शादी में पहुंचकर एक घंटे में कार्यक्रम निपटवाया। साथ ही, दुल्हनों के पिता पर FIR के निर्देश दिए हैं।

बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रक बाइक सवार तीन लोगों को रौंदते हुए पलटा, किशोरी, महिला और एक पुरुष जिंदा जले 

पुलिस को देख भागे मेहमान, एक घंटे में समेटा सामान

छीमक गांव में कालीचरण सिंह के घर में बेटी की शादी थी। कार्यक्रम दिन में ही होना था। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि प्रतिबंध के बाद भी गांव में शादी हो रही है, जबकि आसपास के गांव में कोरोना संक्रमण फैला है। इस पर थाना प्रभारी दीपक गौतम टीम के साथ वहां पहुंचे।

शिवराज बोले जल्‍दी ही कोरोना संकट होगा खत्‍म, फिलहाल लॉकडाउन बढ़ना तय : 5% से कम संक्रमण दर वाले जिलों का भेजें प्रस्ताव

वहां मेहमानों की दावत चल रही थी। लोगों की नजर जैसे ही पुलिस पर पड़ी वह पत्तलें उठाकर भाग गए। मिनटों में पंडाल खाली हो गया। अंदर हलवाई पंडाल में पुलिस पहुंची, तो वहां करीब 200 लोगों का खाना बना रखा था। पुलिस ने खाना जब्त किया। दो घंटे में पूरी शादी कराकर दूल्हा-दुल्हन को विदा किया। साथ ही, दुल्हन के पिता पर FIR दर्ज की गई।

क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक फैसला : 24 मई की सुबह 6 बजे तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, 31 मई तक शादी की अनुमति नहीं

नागिन डांस पर चल रहा था डांस, पुलिस देख भागे

इसी छीमक गांव में एक अन्य स्थान पर देवेन्द्र पुत्र उत्तम सिंह परिहार के घर पर भी शादी का आयोजन चल रहा था। लड़की की शादी थी दोपहर में ही बारात आ गई थी। शादी में दो दर्जन लोग बीन की धुन पर नागिन डांस कर रहे थे। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। यहां पुलिस ने दुल्हन के पिता देवेन्द्र को फटकार लगाई। यहां भी सिर्फ एक घंटे में शादी की रस्में पूरी करवा दी गईं।

सिंगरौली : सरकार के सिस्टम की खुली पोल : बेटी का शव खाट पर रख 35 किलोमीटर चला बेबस पिता

SDM ने अपने सामने करवाए फेरे

उपनगर मुरार के गणेशपुरा गांव में किसान लोकमन सिंह के घर में दो बेटियों नीलम और हेमवती की शादी थी। शुक्रवार दोपहर SDM मुरार पुष्पा पुषाम को सामूहिक विवाह की सूचना मिली थी। वह पुलिस बल के साथ वहां पहुंची। टीम को देखकर गांव के लोग भाग गए। वहां भीड़ भाड़ लगी थी।

जरूरी खबर : UG और PG छात्र अब 31 मई तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म, नहीं लगेगी लेट फीस

SDM ने दोनों लड़कियों के फेरे अपने सामने करवाए। एक घंटे में रस्में पूरी करवाकर शादी का सामान समेटने के निर्देश दिए। साथ ही, दुल्हनों के पिता लोकमन व मां सोमवती से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि शादी में सिर्फ 20 से 30 लोग ही बुलाए थे। अंदर 200 से ज्यादा लोगों का खाना बना मिला। इस पर FIR के निर्देश दिए हैं।

Related Topics

Latest News