REWA : मामूली विवाद पर पिता की तलवार से काट कर हत्या कर दी, फिर छोटे भाई की पत्नी को मारी तलवार : बहू सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती

 

            REWA : मामूली विवाद पर पिता की तलवार से काट कर हत्या कर दी, फिर छोटे भाई की पत्नी को मारी तलवार : बहू सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती

मध्यप्रदेश के रीवा में एक बेटे ने मामूली विवाद पर पिता की तलवार से काट कर हत्या कर दी। विवाद आंधी में गिरे एक बबूल के पेड़ की डाल काटने को लेकर हुआ था। आरोपी को डाल काटने से पिता और उसके छोटे भाई ने मना किया था। उसी समय सेे आरोपी आक्रोशित था। उसने भाई की पत्नी पर पहले तलवार से हमला किया, बचाने आए पिता की जान ले ली। परिवार के अन्य सदस्य डर के मारे घर में छिप गए। गंभीर रूप से घायल बहू का उपचार चल रहा है।

रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली जिले के सभी छोटे- बड़े बॉर्डर सील , मुख्य मार्गों पर रहेगा पुलिस का पहरा : आवश्यक काम पर ही मिलेगी अनुमति

रीवा शहर के समीप चोरहटा थाना क्षेत्र के टिकिया गांव में यह खूनी खेल रामयश कुशवाहा(47) ने खेला। वह तलवार लेकर सबसे पहले बर्तन साफ कर रही अपनी बहू रामरती कुशवाहा पर हमला कर दिया। रामरती घायल होकर वहीं पर गिर पड़ी। घटना देखकर पिता रामदास कुशवाहा (70) अपनी बहू को बचाने आए। इस पर रामयश ने अपने पिता पर हमला कर दिया। घटना देखकर परिवार के अन्य सदस्यों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया। इससे डर कर सभी लोग घर में कैद हो गए।

रीवा का मास्टर माइंड युवक इंदौर में करता था रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी, FB से लोगों की पोस्ट पढ़ 40 हजार में ग्राहकों को बेचें

पीड़ितों ने किसी तरह रात 8 बजे के बाद पुलिस को सूचना दी। जिस पर चोरहटा पुलिस मौके पर पहुंच गई। खून से लथपथ पड़े घायलों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल लाया गया। यहां रामदास कुशवाहा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की हालत नाजुक बनी है। शनिवार की सुबह आरोपी को पुलिस ने​ गिरफ्तार कर लिया है।

समेस्टर की खुशी मातम में बदली : दोस्तों के साथ सिलपरा नहर में नहाने गए मेडिकल कालेज MBBS के छात्र का मिला शव : कॉलेज में हड़कंप

पेड़ काटने को लेकर हुआ था विवाद

दोनों परिवारों के बीच बबूल काटने को लेकर तत्कालीन विवाद शुरू हुआ था। शुक्रवार की दोपहर आए तूफान में बबूल का पेड़ टूटकर गिर गया था। आरोपी उसे काटने लगा था। पीड़ित परिवार ने उसको मना किया तो वह चला गया। लेकिन आरोपी शाम को एक बार फिर पेड़ काटने आया। दोबारा परिवार के सदस्यों ने विरोध किया तो आरोपी अपने घर चला गया। इसके बाद तलवार लेकर अपने घर से पीड़ित परिवार के घर पर पहुंच और हमला बोल दिया।

लूट के बाद भी दर्ज नहीं हुआ अपराध / माननीय के आदेश का इंतजार थाना प्रभारी की दो टूक ,जब दम नहीं था तो हाईवे में गाड़ी लेकर क्यों गए

बंटवारे को लेकर था पहले से विवाद

पुलिस ने बताया कि मृतक के दो पुत्र हैं। हत्या बड़े बेटे ने की है, जबकि पिता छोटे बेटे के साथ रहता था। ऐसे में दोनों परिवार के बीच बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। ​ पिता ने अपनी ​जमीन को दोनों बेटों में बांट दी थी। ​अपनी रोजी रोटी के लिए कुछ जमीन स्वयं के पास रखी थी। इस बात को लेकर पहले भी आरोपी विवाद कर चुका था। जिसका मामला पहले से थाने में दर्ज था।

Related Topics

Latest News