MP : ढाबे के पीछे झाड़ियों अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी : मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

 

MP : ढाबे के पीछे झाड़ियों अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी : मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

(Sensation due to unidentified woman's corpse) गुना के कैंट थाना अंतर्गत बिलौनिया के आगे एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गयी। महिला की पहचान नहीं हो पायी है। महिला की लाश एक ढाबे के पीछे झाड़ियों में मिली है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गयी है।

बड़ी राहत / दो महीने और बढ़ी रजिस्ट्री की गाइडलाइन , 30 जून तक महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फीस में 2% की छूट मिलती रहेगी

शनिवार सुबह 9 बजे के आसपास बिलौनिया के आगे वंदना ढाबे के पीछे झाड़ियों में एक महिला की लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की। लगभग 45 वर्षीय एक महिला की लाश झाड़ियों में पड़ी हुई थी। महिला के एक पैर में चप्पल थी और दूसर पैर की चप्पल कुछ दूर पड़ी हुई थी। आसपास के लोगों से भी पुलिस ने पता करने की कोशिश की लेकिन किसी ने कुछ नहीं देखा।

इंदौर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस 16 मई तक निरस्त : जानिए किस दिन कौन-सी ट्रेन का होगा संचालन

शुरुआती तौर पर यह लग रहा है की महिला गुना की निवासी नहीं है। कहीं बाहर की यह महिला है। महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पायी है। कैंट थाना प्रभारी अवनीत शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। ASP टीएस बघेल ने बताया की महिला के शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। सबसे पहले महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। महिला के पास से किसी प्रकार का कोई आईडी कार्ड , पर्स या मोबाइल नहीं मिला है।

दस मई सुबह 6 बजे तक टोटल LOCKDOWN : होटल-रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी पर रोक, रहेंगी सख्त पाबंदियां

वहीं महिला के शरीर पर किसी प्रकार के कोई चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। शुरुआत में यह कयास लगाए जा रहे हैं की महिला शायद ढाबे के पीछे शौच के लिए गयी होगी जहां किसी बीमारी के चलते उसकी मौत हो गयी।

Related Topics

Latest News