MP : दस मई सुबह 6 बजे तक टोटल LOCKDOWN : होटल-रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी पर रोक, रहेंगी सख्त पाबंदियां

 

MP : दस मई सुबह 6 बजे तक टोटल LOCKDOWN : होटल-रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी पर रोक, रहेंगी सख्त पाबंदियां

(TOTAL LOCKDOWN ) इंदौर। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना (coronavirus) के 12762 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 550927 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5519 पहुंची है। तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए शहर में 10 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन (lockdown) यानी जनता कर्फ्यू रहेगा।

चल बेटे अब देख क्या होती है पुलिस; बड़ों-बडो की हवा निकाल देती हैं, बाहर निकले तो खैर नहीं : जगह जगह सख्त पुलिस बल तैनात

जानकारी के लिए बता दें कि जिला प्रशासन ने 7 मई शुक्रवार तक के लिए ही आदेश दिए हैं लेकिन उसके बाद शनिवार-रविवार 8 और 9 मई का पहले से ही सरकार द्वारा वीकेंड लॉकडाउन घोषित है। यानी 10 मई की सुबह तक इंदौर में सख्त पाबंदियां रहेंगी।

बड़ी राहत / दो महीने और बढ़ी रजिस्ट्री की गाइडलाइन , 30 जून तक महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फीस में 2% की छूट मिलती रहेगी

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद जनता कर्फ्यू को और बढ़ाने का तय किया गया है। जिस प्रकार से अभी चल रहा है, इसी प्रकार से सख्ती के साथ लोंगों को आगे भी रहना होगा। इस दौरान लोगों के घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इंडस्ट्री पहले की तरह ही खुली रहेगी। किराना सब्जी वाले 12 बजे तक ही दुकान खोल पाएंगे। मेडिकल इमरजेंसी के लिए छूट रहेगी।

महिला पुलिसकर्मी द्वारा युुवक की पिटाई पर मानव अधिकार आयोग ने डीआइजी इंदौर से मांगी रिपोर्ट

इंदौर पहले पायदान पर

आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1789 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 109029 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1133 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 95288 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 12608 एक्टिव केस हैं।

Related Topics

Latest News