MP : पेट्रोल-डीजल और रसाेई गैस के बढ़ते दामों को लेकर रीवा, सतना समेत जगह जगह कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन : BJP पर निशाना साधते महंगाई कम करने की उठाई मांग

 

MP : पेट्रोल-डीजल और रसाेई गैस के बढ़ते दामों को लेकर रीवा, सतना समेत जगह जगह कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन : BJP पर निशाना साधते महंगाई कम करने की उठाई मांग

रीवा। मध्य प्रदेश में आए दिन पेट्रोल-डीजल और रसाेई गैस की मूल्य वृद्धि को लेकर आम जनता परेशान है। आलम है कि पेट्रोल की कीमतें एक सैकड़ा से ऊपर पहुंच गई है। वहीं महंगाई भी आसमान छू रही है। 70 रुपए में मिलने वाला सरसो का तेल 200 के ऊपर बिक रहा है। रोजाना की महंगाई से थक हार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विंध्य के रीवा और सतना में भी प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के हल्ला बोल प्रदर्शन में पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही नारेबाजी करते हुए महंगाई कम करने की मांग की।

मानसून ने दी दस्तक : प्रदेश के रीवा, सतना सहित अन्य हिस्सों में हुई जबरदस्त बारिश : देर रात 12 बजे तक चलता रहा रिमझिम बारिश का दौर

रीवा: कनोडिया पेट्रोल पंप में किए प्रदर्शन

रीवा शहर में डीजल एवं पेट्रोल की बढ़ी हुई दरों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने कनोडिया पेट्रोल पंप में धरना दिया। बताया गया कि पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों के विरोध में जिला कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन सफल रहा। जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार को जगाने का प्रयास किया गया। कनोडिया पेट्रोल पंप में जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। वहीं नईगढ़ी में भी डीजल पेट्रोल की महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व योजना अनुसार नईगढ़ी पेट्रोल पंप पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।

85 घंटे का रेस्क्यू पूरा : कैंसर के दर्द से हारकर युवती ने नहर में लगाई थी छलांग : SDRF की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

सतना: विधायक ने बोला हल्ला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर डीजल एवं पेट्रोल की बढ़ी हुई दरों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलेभर में धरना प्रदर्शन किए। सतना के धरने में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, कांग्रेस नेता राजाराम त्रिपाठी, पीसीसी के सदस्य रविंद्र सेठी सहित अन्य पदाधिकारी धरने में शामिल हुए। जबकि जगतदेव तालाब के सामने पीसीसी सदस्य मनीष तिवारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष रवि जायसवाल के नेतृत्व में धरना दिया गया।

ताबड़तोड़ कार्यवाही : कोरेक्स की खेप लेकर आये तीन शातिर बदमाशों की मण्डली पकडाई, बदमाशों नें कबूली लूट की घटना

सतना के ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त विरोध

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर डीजल-पेट्रोल की बढ़ी हुई दरों के विरोध में सतना के ग्रामीण क्षेत्रों जबरदस्त विरोध दिखा। नागौद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल पंप में धरना दिया। यहां पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, गीता प्रसाद तिवारी, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस विनीत सिंह आदि ने महंगाई कम करने की मांग की। वहीं रामपुर बाघेलान में पूर्व विधानसभा प्रत्यासी रामशंकर पयासी के नेतृत्व में ​धरना हुआ। सांकेतिक धरना प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में किया गया। धरने में शत्रुंजय सिंह, नरेंद्र मिश्रा, रोहिणी तिवारी, नीलेंद्र पटेल, अनुज मिश्रा ने सरकार को कोसा। जबकि मैहर में धर्मेश घई के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में पेट्रोल पंप में धरना दिया गया। घई ने कहा कि इन दिनों डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। इस अवसर पर राजा चौरसिया, प्रभात द्विवेदी, चूड़ामणि बढोलिया, रामराज सिंह, हरवंश तिवारी, पंकज सोनी आदि उपस्थित रहे।

Related Topics

Latest News