REWA : नकाबपोश बाइकर्स ने झिरिया पुल के पास घर लौट रहे युवक के बाएं पैर में मारी गोली, बदमाशों की हरकत से शहरी हैरान : इलाके में दहशत का माहोल निर्मित

 
REWA : नकाबपोश बाइकर्स ने झिरिया पुल के पास घर लौट रहे युवक के बाएं पैर में मारी गोली, बदमाशों की हरकत से शहरी हैरान : इलाके में दहशत का माहोल निर्मित

रीवा. शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कालेज चौराहे और झिरिया पुल के बीच सोमवार की देररात बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस दौरान बाइक से घर लौट रहे युवक के बाएं पैर में बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल पहुंचाने के बाद जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि युवक रात में टहल रहा था। तभी चेहरे में नकाब बांधे बाइक सवार दो युवक आए और युवक के पैर में गोली मार कर भाग गए।

दुनिया का 5वां सबसे लंबा HIGH SPEED कार टेस्टिंग ट्रैक पीथमपुर में बनकर हुआ तैयार

फायरिंग की आवाज सुन पहुंची पुलिस

फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस थाने का बल मौके पर पहुंचा तो युवक लहुलुहान पड़ा हुआ था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि घायल युवक भी नशा किए हुए था। ऐसे में बयान नहीं दे पाया। आनन फानन में एंबुलेंस की मदद से घायल को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह खतरे से बाहर है।

साऊदी अरब से फेसबुक पर अमिरती गांव को छोटा पाकिस्तान बताने वाले अबरार ख़ान के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

शहर के पॉश एरिया देररात गोली कांड से दहशत

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार गेंदा लोनिया (25) निवासी जयस्तंभ के पास कबाड़ी टोला सोमवार की रात करीब 10 बजे के बाद नशे के हालत में टहल रहा था। जैसे ही युवक कॉलेज चौराहे के पास पहुंचा, तो दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाश आए। वे थोड़ी बाइक की स्पीड धीमी किए और कट्टा निकालकर पैर में गोली मार दी। गोली पैर में धंसते ही युवक जमीन पर गिर गया। तभी पुलिस के पास गोली चलने की सूचना आई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले में पुलिस अभी तक सही सुराग का पता नहीं लगा सकी है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

रीवा लोकायुक्त ने जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते किया ट्रैप, अध्यक्ष पद से हटाने के नाम पर मांगे थे 5 लाख रुपए

घायल का बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंचे टीआइर्

बताया गया कि थाना प्रभारी सिविल लाइन मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे घायल गेंदा लोनिया को देखने ओर बयान दर्ज करने के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार घायल युवक अभी सही बयान नहीं दे रहा था। उसने पुलिस को बताया कि वह नशे की गोली खाने के बाद स्कूटी बाइक से कालेज चौराहे गया था। लेकिन पुलिस ने स्कूटी की तस्दीक कराई तो घर में पाई गई। ऐसे नशे के कारण घायल युवक सही बयान नहीं दे रहा है। घायल ने पुलिस को बताया कि जैसे जैसे उसको याद आएगा वैसे वैसे सब जानकारी देगा।

Related Topics

Latest News