MP : सतना की बेटी निकिता सिंह ने भारतीय सेना की न्यायिक सेवा परीक्षा में देश में प्रथम स्थान हासिल किया

 

MP : सतना की बेटी निकिता सिंह ने भारतीय सेना की न्यायिक सेवा परीक्षा में देश में प्रथम स्थान हासिल किया

भारतीय सेना की न्यायिक सेवा परीक्षा में सतना जिले की होनहार बेटी ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। ये सिलेक्शन ​इंडियन आर्मी के SSB के माध्यम से हुआ है। बताया गया, न्यायिक सेवा परीक्षा (एसएसडब्ल्यू) 2021 में देश में प्रथम स्थान हासिल कर विंध्य सहित मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है।

नगर सैनिक की वर्दी पर लगा दाग : नशे में धुत होमगार्ड जवान ने अपनी पोती की उम्र की लड़की से की छेड़खानी, लड़की की मां ने लात-घूंसे और चप्पल से पीटा

बता दें, निकिता सिंह हाटी गांव निवासी ब्रिगेडियर कृष्ण पाल सिंह की पोती व सेना में कर्नल पद पर पदस्थ विजय पाल सिंह की बेटी हैं। देश सेवा के लिए परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में निकिता सेना के उच्च पद पर चयनित हुई हैं।

लापता युवक की हत्या कर दफनाई गई लाश, मस्जिद के सामने जमीन में दफन शव को पुलिस ने किया बरामद : इलाके में मचा हड़कंप

प्रारंभिक शिक्षा सतना तो उच्च शिक्षा पुणे में

निकिता​ सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सतना में हुई। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए पुणे चली गईं। यहां से एलएलबी में दाखिला लेकर कानून की पढ़ाई की। साथ ही, न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी की।

पाटलिपुत्र-मुंबई सुपरफास्ट से बिहार भाग रहा मुंबई वैक्सीनेशन फर्जीवाड़े का पांचवां आराेपी, सतना GRP ने पकड़ा

Related Topics

Latest News