घर से जेवर और पैसे लेकर भागी लौटी लुटेरी नाबालिग दुल्हन : उलटा हुआ मामला, अब मायके व ससुराल वालों की शामत

 

 घर से जेवर और पैसे लेकर भागी लौटी लुटेरी नाबालिग दुल्हन : उलटा हुआ मामला, अब मायके व ससुराल वालों की शामत

मुरैना। पिछले कुछ दिनों से गायब दुल्हन वापस आ गई है। उसने पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया है। उस पर ससुराल से लाखों रुपए का जेवर ले जाने का आरोप भी लगा है। पुलिस ने जब इस मामले की पड़ताल की तो उसमें नया मोड़ आया है। जांच में दुल्हन नाबालिग पाई गई है। इस खुलासे के बाद दुल्हन के ससुराल वाले और मायके माता-पिता दोनों ही कटघरे में नजर आ रहे हैं।

MP में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल : मई में 17 बार और जून में अब तक तीन बार रेट बढ़ाए जा चुके

पोरसा कस्बे की एक लड़की की शादी कुछ दिनों पहले कर दी गई थी। शादी के चंद दिनों बाद ही वह घर से भाग गई थी। घर से भागने पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने जब उसके मायके वालों से कहा कि उनकी लड़की घर से भाग गई है। यह भी बताया कि वह घर से लाखों रुपए के जेवर लेकर गायब हुई है। इस पर मायके वालों व ससुराल वाले दोनों ने मिलकर, थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

जान देकर निभाया साथ : सड़क दुर्घटना में कार में पति को जिंदा जलते देखा फिर सदमे में खुद भी 35 दिन बाद लगा ली फांसी

गले नहीं उतर रही पुलिस की कहानी

पुलिस के अनुसार लड़की ने बयान दिए हैं कि वह घर से बाहर पढ़ने के लिए गई थी। वह एक मंदिर पर रही थी। इसके बाद वह अब वापस आ गई है। जब उससे पूछा गया कि वह अब कहां जाएगी तो उसने मायके और ससुराल पक्ष दोनों में से किसी के यहां भी जाने की इच्छा नहीं जताई। अंत में पुलिस अभिरक्षा में उसे नारी निकेतन भेज दिया गया है।

जूडा V/s सरकार : इस्तीफा देने वाले जूनियर डॉक्टरों को अब बांड के जमा करने होंगे 30-30 लाख रुपए

पुलिस छिपा रही मामले को

सूत्रों की मानें तो मामले में कई बातों को पुलिस द्वारा छिपाया जा रहा है। जिस समय नाबालिग गायब हुई थी, उसका मोबाइल ससुराल के पास ही पुलिस को मिल गया था। मोबाइल की डिटेल जब निकाली गई तो उसमें दो नंबरों पर सबसे अधिक बातचीत करना पाया गया। पुलिस ने दोनों नंबरों वाले युवकों को गिरफ्त में लिया और उनसे पूछताछ की। बाद में उन्हीं लड़कों द्वारा नाबालिग को पुलिस को सौंपा जाना बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले पर अभी पर्दा डला है।

Related Topics

Latest News