MP : मामूली विवाद में युवक की हत्या : अवैध संबंधों के शक में पत्नी से किया झगड़ा, पड़ोसी ने युवक पर चाकू से किये 5 वार : दो घायल

 

MP : मामूली विवाद में युवक की हत्या : अवैध संबंधों के शक में पत्नी से किया झगड़ा, पड़ोसी ने युवक पर चाकू से किये 5 वार : दो घायल

उज्जैन में नागझिरी थानाक्षेत्र में मामूली विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। वह अपनी पत्नी के साथ नशे में धुत होकर झगड़ा कर रहा था। इसी बात पर पड़ोसियों ने आपत्ति जताई। इसी बात पर पड़ोसी ने युवक को चाकू से 4-5 वार कर दिए। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बीच-बचाव में युवक की पत्नी और आरोपी भी घायल हुए हैं। दोनों काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्याय पाने दर-दर भटकने को मजबूर : प्रेमी ने तीन साल तक शादी के सपने दिखाए और लिव-इन-रिलेशनशिप में रखा फिर मारपीट कर भगाया

विक्रम नगर रेलवे स्टेशन के पीछे बनी विक्रम गांधी नगर कॉलोनी में राहुल वाघेला (25) पिता मदन लाल वाघेला पत्नी के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक राहुल मजदूरी करता था। वह शराब का आदी था। जानकरी के अनुसार राहुल वाघेला को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से संबंध हैं। इसके बारे में जब राहुल को पता चला, तो वह रोजाना नशे में धुत होकर झगड़ा करने लगा।

रिश्तेदारी में गई युवती को प्यार के जाल में फसाकर अपनी हवस मिटाने तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण बाद छोड़ा : रेप का प्रकरण दर्ज

सीएसपी वंदना चौहान ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे भी राहुल ने घर आकर पत्नी से झगड़ा किया। वह तेज आवाज में पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। मौके पर रितेश, मनोज, छोटू, निर्भय सिंह, भगवान सिंह पहुंचे। सभी ने इस बात पर आपत्ति ली। इस पर राहुल इन लोगों ने ही झगड़ा करने लगा। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। गुस्से में मनोज ने राहुल को चाकू मार दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई राहुल की पत्नी मंजूबाई भी घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाकर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Topics

Latest News