MP : प्यार में धोखा इसलिए ठोंका : ब्रेकअप के बाद युवक ने गर्लफ्रेंड, उसके मामा और पड़ोसी को घर में घुसकर मारी गोली : फिर खुद आत्महत्या कर ली

 

MP : प्यार में धोखा इसलिए ठोंका : ब्रेकअप के बाद युवक ने गर्लफ्रेंड, उसके मामा और पड़ोसी को घर में घुसकर मारी गोली : फिर खुद आत्महत्या कर ली

बैतूल. मप्र के बैतूल जिले के आमला में एक युवक ने सराफा व्यापारी के घर में घुसकर गर्लफ्रेंड, उसके मामा और पड़ोसी को गोलियाें से भून दिया। युवक ने खुद को भी गोली मार ली। चारों की मौत हो गई। युवक का लड़की से पांच से छह साल पुराना अफेयर था। कुछ समय उनमें खटपट चल रही थी। 10 जुलाई को उसने एक वीडियो वायरल किया, जिसमें उसने लड़की को प्यार में धोखा देने की बात कही। इस बीच वह लड़की के घर पहुंचा और उसकी हत्या कर दी। वहां पहुंचे मामला को भी गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुन पड़ोसी अंदर आया, तो उसे भी आरोपी युवक ने गोली मार दी। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली। वारदात आमला स्थित 12 क्वार्टर इलाके की है।

MP : प्यार में धोखा इसलिए ठोंका : ब्रेकअप के बाद युवक ने गर्लफ्रेंड, उसके मामा और पड़ोसी को घर में घुसकर मारी गोली : फिर खुद आत्महत्या कर ली

लड़की का मामा लोकेश सोनी (काली शर्ट ) और दाएं आरोपी भानू ठाकुर।
जानिए रीवा से वर्तमान समय में स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेनों की समय सारिणी

हमलावर की पहचान बोडखी निवासी भानु ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 1 बजे भानू ठाकुर पिस्तौल लेकर 12 क्वार्टर निवासी सराफा व्यापारी सुनील सोनी के घर पहुंचा। यहां पहुंचते ही पहले उसने बरखा (20) को गोली मारी। बीच-बचाव करने पहुंचे मामा बंटी उर्फ लोकेश सोनी (22) को गोली मारी। आवाज सुनकर अन्य पड़ोसी लकी पाल (18) भी पहुंच गया। आरोपी ने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी पिस्टल से गोली मार ली।

MP : प्यार में धोखा इसलिए ठोंका : ब्रेकअप के बाद युवक ने गर्लफ्रेंड, उसके मामा और पड़ोसी को घर में घुसकर मारी गोली : फिर खुद आत्महत्या कर ली

वारदात के बाद एसपी सिमाला प्रसाद भी मौके पर जांच करने पहुंचीं।

SP सिमाला प्रसाद ने बताया बरखा और हमलावर भानु ठाकुर के बीच 4-5 साल से अफेयर था। शनिवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिससे नाराज होकर भानु ठाकुर पिस्तौल लेकर उसके घर पहुंचा। घर में घुसते ही उसने बरखा और बंटी को गोली मारी। बचाव करने आए लकी को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

स्कूल खोलने और ट्यूशन फीस के मुद्दे पर सरकार और प्राइवेट स्कूल संचालक आमने-सामने : 12 जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई बंद करने का ऐलान

एक माह पहले छेड़छाड़ की थी शिकायत, 15 मिनट तक चला खूनी खेल

भानू ठाकुर के खिलाफ एक माह पहले मृतका बरखा ठाकुर ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी गिरफ्तार भी हुआ था। इसके बाद से आरोपी भानू आक्रोशित था। शनिवार को वह बरखा के घर पहुंचा। उस पर एक पिस्तौल से हमला किया। मृतका की मामी को आरोपी ने डरा दिया। वारदात के समय घर में मृतका की मामी, मामा, नानी सदस्य मौजूद थे। करीब 10 से 15 मिनट घर में घटनाक्रम चला।

MP BOARD 9वीं से 12वीं : 30 सितंबर तक ऑनलाइन भरे सकेंगे परीक्षा फाॅर्म, देर किया तो 100 से 10 हजार रुपए तक लगेगी लेट फीस

मौके से दो पिस्तौल मिलीं

वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को दो पिस्तौल मिली हैं। सूत्र बताते हैं, दोनों पिस्तौल आरोपी भानू लेकर ही आया था। एक पिस्तौल की गोली खत्म होने के बाद उसने दूसरी पिस्तौल चलाई। पुलिस ने दोनों पिस्ताैल जब्त की हैं।

BJP और कांग्रेस सोशल मीडिया पर आमने-सामने : कांग्रेस ने सोशल मीडिया यूजर्स से पूछा- शिवराज, सिंधिया, विजयवर्गीय, शर्मा में सबसे ज्यादा भ्रष्ट कौन? CM को सबसे ज्यादा 50% वोट

आरोपी का वीडियो वायरल, बोला- बरखा की गलती

वारदात से पहले आरोपी भानू ठाकुर ने 2.50 मिनट का वीडियो बनाया। वीडियो में आरोपी भानू ने पीड़ा सुनाई है। उसने कहा- बरखा सोनी ने झूठ बोला। 6-7 साल से साथ रहने के बाद भी उसने धोखा दिया। ये सदमा मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रहा। मेरी जिंदगी बर्बाद की। मेरी वजह से मेरे परिवार को तकलीफ हुई। आरोपी ने बोड़खी के राकेश सावठे से दो पिस्तौल खरीदने की बात भी कही।

Related Topics

Latest News