MP : असिस्टेंट इंजीनियर के यहाँ आय से अधिक संपत्ति मिलने पर लोकायुक्त ने मारा छापा : 15 रजिस्ट्री, 15 बैंक पास बुक्स मिले

 

MP : असिस्टेंट इंजीनियर के यहाँ आय से अधिक संपत्ति मिलने पर लोकायुक्त ने मारा छापा : 15 रजिस्ट्री, 15 बैंक पास बुक्स मिले

धार. इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नगर पालिका धार में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर देवेंद्र कुमार जैन के निवास पर छापा मारा है। नगर पालिका परिसर स्थित असिस्टेंट इंजीनियर के शासकीय निवास पर छापे के दौरान दल को महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले है।

बेटी जन्मी तो ससुराल वालाें ने बहू को जिंदा जलाया था; पति सहित परिवार के 5 लोगों को उम्रकैद, ढाई साल के बेटे ने पुलिस की वर्दी में दी थी गवाही

प्राप्त जानकारी के अनुसार धार नगरपालिका के असिस्टेंट इंजीनियर देवेंद्र कुमार जैन के घर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शनिवार अल सुबह छापा मारा. इसमें तीन dsp के साथ दर्जनभर कर्मचारी मौजूद है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद टीम के द्वारा ये कार्यवाही की गई है।

विधानसभा में अब नहीं बोल सकेंगे ये शब्द : प्रमुख सचिव ने बताई यह बात ....

बताया जा रहा है कि असिस्टेंट इंजीनियर के शासकीय निवास और अन्य जगह से करीब 15 रजिस्ट्री मिली है जो इंजीनियर और उनके परिजनों के नाम पर दर्ज है। संपत्तियों में कुछ इंदौर तो कुछ धार में मौजूद है। उनके इंदौर निवास पर भी छापा मारा गया है वहां पर भी सभी दस्तावेजों की जांच चल रही है।

7 साल पहले की थी लव मैरिज : 27 साल की महिला से दोस्त, उसके पिता और जीजा ने कई दिनों तक किया रेप, फिर 60 हजार रुपए में बेचा

डीएसपी शिव सिंह यादव ने बताया कि टीम को बैंक की 15 पासबुक भी मिली है जिनका भी मिलान किया जा रहा है। वहीं गोल्ड और म्यूचुअल फंड से संबंधित जानकारी टीम खंगाल रही है। यादव के मुताबिक देवेंद्र जैन के वेतन से 112% अधिक संपत्ति बरामद की गई। भ्रष्टाचार करके आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

Related Topics

Latest News