SATNA : 11वीं की छात्रा से अपहरण और गैंगरेप का मामला उजागर; आरोपी को बचाने बीजेपी नेताओं का थाने में लगा जमावड़ा : सिर्फ छेड़छाड़ का केस दर्ज

 

SATNA : 11वीं की छात्रा से अपहरण और गैंगरेप का मामला उजागर; आरोपी को बचाने बीजेपी नेताओं का थाने में लगा जमावड़ा : सिर्फ छेड़छाड़ का केस दर्ज

सतना में रविवार को 11वीं की छात्रा से अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि नादन क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की 10 अगस्त को अपने गांव से अमरपाटन के लिए निकली थी। रास्ते में छैरहा के रहने वाले शत्रुघन पटेल उर्फ सत्तू ने साथी गुरदीप पटेल के साथ मिलकर उसे बाइक से अगवा कर लिया। दोनों ने लड़की को अज्ञात जगह ले जाकर एक मकान में बंद कर दिया। यहां उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी सत्तू का एक अन्य दोस्त पवन पीड़िता को रामनगर में अपनी मौसी के घर छोड़ आया।

स्वतंत्रता दिवस पर CM शिवराज ने जनता के नाम संदेश देकर किया बड़ा ऐलान : एक लाख लोगों को रोजगार, महिला के नाम प्रॉपर्टी खरीदने पर 1% लगेगी रजिस्ट्रेशन शुल्क

पीड़िता ने शनिवार को किसी तरह अपने परिजन से संपर्क किया। परिजन ने उसकी सूचना नादन थाने में दी। पुलिस तुरंत लड़की को छुड़ाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी सत्तू और गुरदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी पवन पटेल को भी हिरासत में लिया है। पूरे मामले का खुलासा रविवार को हुआ।

सतना के बेटे ने देश को किया गौरवान्वित : सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर रत्नेश पाण्डेय ने किया फतह : शिखर पर फहराया तिरंगा

मुख्य आरोपी पर दर्ज किया सिर्फ छेड़छाड़ का केस

इस बीच पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है, पुलिस ने मुख्य आरोपी पर सिर्फ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। शत्रुघन पटेल भाजपा नेता का समर्थक है। पुलिस ने उसे बचाने के लिए मेरे बयान बदल दिए। साथ ही, नाम वापस लेने के लिए धमकी भी दी गई। हालांकि, उसके साथी गुरदीप पर दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज किया है।

इंस्टाग्राम की अश्लील साइट पर अज्ञात व्यक्ति ने युवती का फोन नंबर डाला, परेशान होकर युवती पहुंची थाने : आईटी एक्ट का मामला दर्ज

थाने में भाजपा नेताओं का जमावड़ा

मामले की भनक लगते ही नादन थाना में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया। तमाम भाजपा नेता आरोपी को बचाने में जुटे रहे। पीड़ित का कहना है, नेताओं के दबाव में पुलिस ने उसके पूर्व बयान की कॉपी फाड़कर दूसरे बयान दर्ज किए। इसमें सत्तू को सिर्फ छेड़छाड़ का आरोपी बनाया गया। पुलिस FIR की कॉपी देने में भी आनाकानी करती रही।

    SATNA : 11वीं की छात्रा से अपहरण और गैंगरेप का मामला उजागर; आरोपी को बचाने बीजेपी नेताओं का थाने में लगा जमावड़ा : सिर्फ छेड़छाड़ का केस दर्ज भाजयुमो सतना के जिलाध्यक्ष के साथ मुख्य आरोपी (काली शर्ट में)

भाजपा नेताओं का करीबी है आरोपी

आरोपी शत्रुघन पटेल उर्फ सत्तू अमरपाटन क्षेत्र के भाजपा नेताओं का करीबी बताया जाता है। हालांकि, भाजपा में वह कोई पदाधिकारी, सदस्य नहीं है। घटना के बाद से सोशल मीडिया में उसकी पिछड़ा वर्ग मंत्री और अमरपाटन से विधायक रामखेलावन पटेल के साथ फोटो वायरल हो रही हैं।

एक माह पहले हुई मारपीट में घायल ने तोडा दम : आर्थिक मदद की मांग करते परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन

पीड़ित कोर्ट में दी सकती है बयान

नादन देहात थाना प्रभारी हीरालाल मिश्रा ने बताया कि उनके द्वारा कोई बयान कोई बयान दर्ज नहीं किया गया है। महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़ित के बयान दर्ज किए थे। अभी पीड़ित के कोर्ट में बयान होने बाकी हैं। मामले में धाराएं बाद में भी बढ़ाई जा सकती हैं।

Related Topics

Latest News